scriptदो सौतन के बीच झगड़े से गुस्साया पति, पहली पत्नी की कर दी बेरहमी से हत्या, आधी रात लाश को ठिकाने लगाने बाइक से घंटों रहा घूमते | Crime in Raipur: Husband and wife brutally killed woman chhattisgarh | Patrika News
रायपुर

दो सौतन के बीच झगड़े से गुस्साया पति, पहली पत्नी की कर दी बेरहमी से हत्या, आधी रात लाश को ठिकाने लगाने बाइक से घंटों रहा घूमते

युवती की हत्या उसके पति और उसकी सौतन ने मिलकर की थी। दोनों को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।

रायपुरMar 22, 2020 / 12:30 pm

Bhawna Chaudhary

young boy brutal murder

young boy brutal murder

रायपुर. आरंग इलाके में सप्ताह भर पहले हुई युवती की हत्या के मामले का खुलासा हो गया। युवती की हत्या उसके पति और उसकी सौतन ने मिलकर की थी। दोनों को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। विवाद के चलते कोर्ट के आदेश पर मृतका चार दिन पहले ही अपने पति के घर आई थी। उसका दो साल का बेटा भी है।

पुलिस के मुताबिक 13 मार्च को आरंग के अटल विहार निवासी मोहम्मद नूर हुसैन अंसारी का अपनी पत्नी शकीला खातून के साथ विवाद हो गया। शकीला नूर हुसैन की पहली पत्नी है। उसकी दूसरी पत्नी हमीला खातून भी साथ ही रहती थी। नूर हुसैन और शकीला के बीच रात करीब 10 बजे झगड़ा हुआ। इसके बाद नूर हुसैन और हमीला दोनों ने एक होकर शकीला की पिटाई की और फिर गला घोंटकर हत्या कर दी। हत्या के बाद उसका शव बाइक में रखकर आरंग से करीब 4 किमी दूर पंधी गांव के नहर के पास ले गए। वहां एक झाडि़यों में शव को फेंककर चले गए।

दो सौतन के बीच झगड़े से गुस्साया पति, पहली पत्नी की कर दी बेरहमी से हत्या, आधी रात लाश को ठिकाने लगाने बाइक से घंटों रहा घूमते

अगले दिन शव मिलने की सूचना पुलिस को मिली। शव की पहचान नहीं हो पाने के कारण पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू किया। जांच के दौरान नूर हुसैन के बारे में जानकारी मिली। पुलिस ने उसे पकड़ा और पूछताछ की। प्रारंभ वह शकीला को पहचानने से इनकार कर दिया। बाद में ठोस साक्ष्य मिलने पर उसने शकीला को अपनी पहली पत्नी के रूप में पहचान की और उसकी हत्या करना स्वीकार किया।

कोर्ट के आदेश के तहत वह शकीला को ले कर आ गया, लेकिन भीतर ही भीतर उसे खत्म करने की योजना भी बनाने लगा। घटना वाली रात शकीला का मामूली सा विवाद हुआ, तो नूर हुसैन और उसकी दूसरी पत्नी हमीला को मौका मिल गया। दोनों ने मिलकर उसकी हत्या कर दी। इसके बाद शव को ठिकाने लगा दिया। पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो