रायपुर

टीचर का अश्लील वीडियो बनाकर बोला- मेरी इच्छा पूरी करो नहीं तो.. फिर कई बार की अय्याशी

Crime in raipur: आरोपी शख्स पति के जाने के बाद (Ashlil video) उसके साथ दुष्कर्म की घटना (Rape with teacher) को अंजाम दिया।

रायपुरAug 10, 2019 / 08:47 pm

चंदू निर्मलकर

टीचर का अश्लील वीडियो बनाकर बोला- मेरी इच्छा पूरी करो नहीं तो.. फिर कई बार की अय्याशी

रायपुर. निजी स्कूल (Rape with teacher) की एक टीचर का उसके पुराने प्रेमी ने अश्लील वीडियो (Ashlil video) बना लिया। इसके बाद उसे डरा-धमकाकर दुष्कर्म किया। पीडि़ता ने पुलिस (Crime in raipur) के सामने आप बीती बताई। महिला टीचर की एक बच्चा है। पुलिस ने बताया कि आरोपी शख्स पति के जाने के बाद उसके साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया। पीडि़ता की शिकायत पर पुलिस (Raipur Police) ने आरोपी को गिरफ्तार (chhattisgarh crime) कर लिया है।

खमतराई पुलिस के मुताबिक कोरबा की एक महिला अपने पति और बच्चे के साथ रायपुर में रहती है। वह एक निजी स्कूल में शिक्षिका है। 11 जुलाई को उसके पति किसी काम से कोरबा गए थे। उसी दिन महिला का पुराना प्रेमी बिलासपुर निवासी सुनील यादव पहुंचा और महिला के घर ही रूक गया। उसी रात करीब 2 बजे सुनील ने महिला का अश्लील वीडियो बना लिया। इसके बाद उसे डरा-धमकाकर दुष्कर्म किया। आरोपी 14 जुलाई तक महिला के घर ही रूका रहा और दुष्कर्म करता रहा। इसके बाद चला गया।

आरोपी बिलासपुर जाने के बाद भी महिला को मिलने के लिए धमकाता था। इससे परेशान होकर महिला ने इसकी शिकायत थाने में की। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म और धमकी का मामला दर्ज किया। खमतराई टीआई यदुमणि सिदार ने बताया कि आरोपी सुनील को गिरफ्तार कर लिया गया है।

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.