एक संदिग्ध गिरफ्तार
उरला पुलिस ने मां और उसके दोनों बच्चे के शव को बरामद कर पीएम के लिए अस्पताल भेज दिया है। जानकारी के मुताबिक 40 वर्षीय दुलारिन बाई निषाद पीडब्ल्यूडी में कार्यरत थी, पति के गुजरने के बाद उसे मृतका को 6 महीने पहले ही अनुकंपा नियुक्ति मिली थी। उसे पति के स्थान पर अनुकंपा नियुक्ति मिली थी। मृतका चौकीदार के पद पर कार्यरत थी। इस नौकरी के सहारे ही अपने दोनों बच्चे सोनू और संजय है जिनकी उम्र 11 और 12 साल है, पालन पोषण कर रहे थे। हत्या के मामले में पुलिस ने मृतका के दमाद को किया गिरफ्तार किया है।
दामाद हो सकता है मुख्य आरोपी
उरला पुलिस ने प्रारंभिक जांच में हत्या की आंशका जताते हुए मृतका के दमाद को गिरफ्तार कर पूछताछ कर रही है। दामाद का नाम चंद्रकांत निषाद है जो सिकोना पाटन का रहने वाला है। ऐसा बताया जा रहा है कि कल सुबह से महिला के घर आया था। पुलिस को ये संदेह है कि उसी ने किसी बात को लेकर विवाद किया और महिला के साथ उसके दोनों बच्चे की हत्या कर दिया। फिलहाल पुलिस मामला दर्ज कर विवेचना कर रही है। पूछताछ पूरी हो जाने के बाद ही पुलिस मामले का खुलासा करेगी।