4 साल पहले हुआ था लव मैरिज
पुलिस के मुताबिक श्याम नगर गली नंबर-2 में रहने वाला विक्की उर्फ विकास पोपटानी ने करीब 4 साल पहले एक युवती से लव मैरिज (Love marriage) किया था। विक्की के दोस्त सुधीर गजवानी और निर्मल उर्फ शाहिल अतवानी का घर आना-जाना लगा रहता था। इस दौरान सुधीर कभी-कभी विक्की की पत्नी से बातचीत करता था। इससे विक्की को आपत्ति होती थी। इसी बात को लेकर सुधीर और विक्की के बीच विवाद चल रहा था।
पत्नी के साथ बात करने को लेकर हुआ विवाद बुधवार-गुरुवार की रात करीब 1.30 बजे विक्की अपने साथी विज्जू और उसके मामा के साथ खाना खाने बाहर गए थे। बाद में सुधीर और निर्मल भी शामिल हो गए। सभी रात करीब 3 बजे खाना खाकर लौट रहे थे। विशाल नगर मार्ग के पास विक्की और सुधीर के बीच पत्नी से बातचीत को लेकर फिर विवाद हो गया। इसके बाद सुधीर और निर्मल ने चाकू मारकर उसकी हत्या कर दी और सड़क किनारे छोड़कर भाग निकले।,
चाकू से किए कई वार आरोपियों ने मृतक के शरीर में चाकू से कई वार किए। इससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। सुबह करीब 4 बजे पुलिस को सूचना मिली। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। इसके बाद आरोपियों की तलाश शुरू की। दोपहर तक दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया। सुधीर ने हत्या करना स्वीकार कर लिया।