scriptदोस्तों के साथ अय्याशी करने वाला ‘काजल बॉय’ की हत्या, आधी रात थाने के पास हुआ खूनी वारदात | Crime in raipur: young man murder by friends in midnight | Patrika News

दोस्तों के साथ अय्याशी करने वाला ‘काजल बॉय’ की हत्या, आधी रात थाने के पास हुआ खूनी वारदात

locationरायपुरPublished: Oct 19, 2019 07:09:22 pm

Crime in Chhattisgarh: देवेंद्र नगर थाने में सूचना दी। पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी..

दोस्तों के साथ अय्याशी करने वाला 'काजल बॉय' की खौफनाक हत्या, आधी रात थाने के पास हुआ वारदात

दोस्तों के साथ अय्याशी करने वाला ‘काजल बॉय’ की खौफनाक हत्या, आधी रात थाने के पास हुआ वारदात

रायपुर. पंडरी कपड़ा मार्केट में काजल बॉय के नाम से पहचाने जाने वाले युवक की चाकू मारकर हत्या कर दी गई। हत्या करने वाले उसके ही दोस्त हैं। पुलिस ने दो लोगों की पहचान कर (Young man Murder) ली है। आरोपी फरार हैं। दो युवकों ने हत्या की और तीसरे ने घायल युवक को अस्पताल पहुंचाया। युवक की (Kajal boy) मौत हो जाने के बाद देवेंद्र नगर पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।

पुलिस के मुताबिक होटल पुनीत के पीछे गंगानगर की गली में रात करीब 3.30 बजे मोवा निवासी प्रिंस अग्रवाल(24) लहुलूहान पड़ा मिला। उसकी सांसे चल रही थी। उसके दोनों जांघ से खून बह रहा था। मोहल्ले के ही दिनेश यादव ने उसे अंबेडकर अस्पताल में भर्ती कराया। सुबह उसकी मौत हो गई। इसके बाद दिनेश ने (Crime in raipur) देवेंद्र नगर थाने में सूचना दी। पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी।

मृतक पंडरी कपड़ा मार्केट में न्यू जनरेशन कपड़े की दुकान में काम करता था। वह हमेशा अपनी आंखों में अधिक मात्रा में काजल लगाए रखता था। इस कारण मार्केट में उसे काजल बॉय कहते थे। मूलत: महासमुंद का रहने वाला है। अक्सर देर रात तक अपने दोस्तों के साथ शराब, जुआ और अय्याशी करता रहता था।

हत्या के पीछे दोस्तों का हाथ

पुलिस के मुताबिक प्रिंस के साथ रात में उसके कुछ दोस्त थे, जिनके साथ उसने शराब का सेवन किया था। सीसीटीवी फुटेज में प्रिंस रात करीब 12 बजे अपनी दोपहिया से मेनरोड पर आते हुए दिख रहा है। इसके बाद दोपहिया खड़ी करके बस्ती की गली में पैदल जाते हुए दिखा। उस समय वह नशे में होना प्रतीत हो रहा था। इसके बाद सड़क किनारे वह घायल मिला। मृतक का अपने दोस्तों से जुए की रकम व अन्य को लेकर विवाद हो गया। फुटेज में तीन युवकों की गतिविधियां भी दिख रही है। इसमें दिनेश से पुलिस कड़ाई से पूछताछ कर रही है। देर रात को दिनेश ने मोहल्ले के दो युवकों का नाम बताया। दोनों युवक हत्या के बाद घर से फरार हो गए हैं। पुलिस उनकी तलाश में ओडिशा के लिए रवाना हो गई। दिनेश से पुलिस पूछताछ कर रही है।

गुप्ती मारने की आशंका

प्रिंस के दोनों जांघ में चोट लगे हैं। जख्म गुप्तीनुमा हथियार के लग रहे हैं। युवक के कमर के नीचे भी वार किया गया है। उसी से अधिक खून बह रहा था। बताया जाता है कि युवक पर हमला करके आरोपी भाग गए थे। वह घायल सड़क किनारे पड़ा रहा। बाद में दिनेश ने उसे अस्पताल पहुंचाया, तब तक उसके शरीर से काफी खून बह गया था।

हत्या छुपाने की कोशिश

हत्या के बाद आरोपी प्रिंस को अस्पताल में भर्ती करवाकर मामले को छुपाने की कोशिश में लगे थे, लेकिन मृतक के शरीर से खून का बहाव बंद नहीं हुआ। खून काफी बहने के कारण उसकी मौत हो गई। इससे घबराकर दिनेश ने देवेंद्र नगर पुलिस को सूचना दी। इसके बाद पुलिस सक्रिय हुई और आरोपियों की तलाश शुरू कर दी। घटना स्थल थाने से कुछ ही दूरी पर है।

ट्रेंडिंग वीडियो