दरअसल, यह पूरा मामला रायपुर के देवेनद्रनगर थाने का है। पुलिस के मुताबिक 24 साल का प्रिंस अग्रवाल मोवा का रहने वाला हे। प्रिंस पंडरी में कपड़े की दुकान में काम करता है। गुरुवार की रात दुकान से छुट्टी के बाद दोस्तों के बुलावे पर प्रिंस गंगानगर इलाके में होटल पुनीत के पीछे जुआ खेलने पहुंचा।
प्रिंस दोस्तों के साथ मिलकर जुआ खेलने लगा। इसी बीच प्रिंस का अपने दोस्तों के साथ किसी बात को लेकर विवाद हो गया। प्रिंस और उसके दोस्तों के बीच विवाद इस कदर बढ़ गया कि नौबत हाथापाई तक पहुंच गई। प्रिंस के दोस्तों ने शराब पी रखी थी।
विवाद के दौरान शराब के नशे में धुत दोस्तों ने प्रिंस पर चाकू से ताबड़तोड़ वार कर दिया। हमला देख जुआ खेल रहे बाकी लोग वहां से मौके से भाग निकले। आरोपी भी प्रिंस को लहूलुहान हालात में छोड़कर मौके से फरार हो गए। इस हमले में प्रिंस बुरी तरह घायल हो गया। थोड़ी देर बाद प्रिंस की मौके पर ही मौत हो गई।
हत्या की इस वारदात से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। बताया जा रहा है कि जिस जगह हत्या हुई वो देवेन्द्र नगर थाने से चंद कदम दूर है। पुलिस को घटना को घटना की जानकारी सुबह हुई। हालांकि पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छानबीन शुरू कर दी है।