scriptमहिला और उसकी मासूम बच्ची की बेरहमी से हत्या कर पत्थर कुचल दिया चेहरा, फिर जला दी दोनों की लाश | Crime: woman and child brutally killed Crushed face burn dead body | Patrika News

महिला और उसकी मासूम बच्ची की बेरहमी से हत्या कर पत्थर कुचल दिया चेहरा, फिर जला दी दोनों की लाश

locationरायपुरPublished: Dec 03, 2019 12:26:12 pm

Submitted by:

Bhawna Chaudhary

महिला और उसकी करीब की बेटी की बेरहमी से हत्या कर दी गई। इसके बाद दोनों के शव को जला दिया गया। घटना शनिवार-सोमवार की मध्यरात्रि की है।

महिला और उसकी मासूम बच्ची की बेरहमी से हत्या कर पत्थर कुचल दिया चेहरा, फिर जला दी दोनों की लाश

महिला और उसकी मासूम बच्ची की बेरहमी से हत्या कर पत्थर कुचल दिया चेहरा, फिर जला दी दोनों की लाश

रायपुर. माना इलाके में एक महिला और उसकी करीब की बेटी की बेरहमी से हत्या कर दी गई। इसके बाद दोनों के शव को जला दिया गया। घटना शनिवार-सोमवार की मध्यरात्रि की है। पुलिस को सुबह घटना की जानकारी मिली। पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। देर रात तक मृतकों की पहचान नहीं हो पाई थी।

पुलिस के मुताबिक धरमपुर रोड से लगे ग्राम नकटी में बंद पड़ी राइस मिल के पास झाड़ियों में एक महिला की अधजली लाश मिली। उसके बगल में उसकी बेटी का भी शव पड़ा मिला। किसी ने मां- बेटी की हत्या कर लाश में आग लगा दी थी। महिला के शरीर का निचला हिस्सा जल गया था और बच्ची 70 फीसदी जली थी। दोनों के चेहरे पर गंभीर चोट के निशान थे। सूचना मिलने पर माना पुलिस के अलावा एसएसपी आरिफ शेख भी मौके पर पहुंचे। फॉरेंसिक टीम भी पहुंची। दोनों के शव को मर्चुरी में रखा गया है। दोनों की पहचान नहीं हो पाई है।

महिला और उसकी मासूम बच्ची की बेरहमी से हत्या कर पत्थर कुचल दिया चेहरा, फिर जला दी दोनों की लाश

ट्रेंडिंग वीडियो