scriptपत्नी के क्रेडिट कार्ड से लाखों की उधारी, पति के खिलाफ अपराध दर्ज | Crimes registered against husband forborrowing wife credit card | Patrika News

पत्नी के क्रेडिट कार्ड से लाखों की उधारी, पति के खिलाफ अपराध दर्ज

locationरायपुरPublished: Nov 16, 2020 09:38:22 pm

Submitted by:

Karunakant Chaubey

पुलिस के मुताबिक सड्ढू निवासी अंकित सिंह राठौर का अपने पति विजय विक्रम सिंह राठौर से संबंध अच्छे नहीं होने के कारण वह अलग रह रही हैं। महिला के नाम एसबीआई और एचडीएफसी के दो क्रेडिट कार्ड हैं। दोनों क्रेडिट कार्ड का उपयोग महिला की अनुमति के बगैर उनके पति विजय विक्रम ने किया और कुल 3 लाख 75 हजार रुपए ले लिया है।

रायपुर. एक महिला के क्रेडिट कार्ड का इस्तेमाल उसकी अनुमति के बिना करने वाले पति के खिलाफ पुलिस ने अपराध दर्ज कर लिया है। दरअसल महिला के क्रेडिट कार्ड से उसके पति ने महिला की अनुमति लिए बगैर तीन लाख रुपए से अधिक का कर्ज ले लिया। फिर उसे चुकाया नहीं।

इससे बैंक वाले महिला को लीगल नोटिस भेजकर कर्ज चुकाने के लिए दबाव डाल रहे हैं। इसकी शिकायत महिला ने थाने में की। पुलिस ने महिला के पति के खिलाफ अपराध दर्ज कर विवेचना में लिया है।

ऑनलाइन मंगाए खाने में निकला कीड़ा, शिकायत करने कस्टमर केयर को फोन किया तो हो गए ठगी का शिकार

पुलिस के मुताबिक सड्ढू निवासी अंकित सिंह राठौर का अपने पति विजय विक्रम सिंह राठौर से संबंध अच्छे नहीं होने के कारण वह अलग रह रही हैं। महिला के नाम एसबीआई और एचडीएफसी के दो क्रेडिट कार्ड हैं। दोनों क्रेडिट कार्ड का उपयोग महिला की अनुमति के बगैर उनके पति विजय विक्रम ने किया और कुल 3 लाख 75 हजार रुपए ले लिया है।

इस राशि को वापस भी नहीं किया है। इससे बैंक वाले महिला को लीगल नोटिस भेजा है। इसकी जानकारी होने पर महिला ने आमानाका थाने में शिकायत की। इस पर पुलिस ने आरोपी विजय विक्रम के खिलाफ धारा ४०६ के तहत अपराध दर्ज किया है।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो