रायपुरPublished: Sep 22, 2022 10:22:41 am
Mansee Sahu
शासन द्वारा बस्तर जैसे आदिवासी बहुल इलाकों के बेरोजगार युवाओ को नौकरी देने की पहल करने जा रहा है। इसके तहत पिछले महीनों में आर्मी भर्ती के लिए रैली का आयोजन किया गया था। अब केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल भी अपने आगामी भर्ती में दक्षिण बस्तर के युवाओं को मौका देते हुए लगभग 400 पदों में भर्ती करने जा रहा है। यह भर्ती केवल पुरुष अभ्यर्थियों के लिए आयोजित किए गए हैं। भर्ती फार्म के लिए केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल के साइट में देखा जा सकता है।
बीजापुर/ रायपुर। केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) पहली बार नक्सल प्रभावित बस्तर संभाग में रहने वाले स्थानीय युवकों की आरक्षक के पद पर भर्ती करेगा। इसके लिए केंद्रीय गृह मंत्रालय के निर्देश पर छत्तीसगढ़ सीआरपीएफ आईजी द्वारा बुधवार को विज्ञापन जारी किया है। इसमें बस्तर संभाग के सुकमा, बीजापुर और दंतेवाडा़ जिले में रहने वाले स्थानीय युवकों की भर्ती की जाएगी। इसमें चयनित होने वालों को प्रशिक्षण देने के बाद उसी जिले में पदस्थ किया किया जाएगा। परीक्षा 10 अक्टूबर से 22 अक्टूबर के बीच होगी। बता दें कि राज्य पुलिस द्वारा भी 2100 स्थानीय युवाओं की बस्तरिया बटालियन में भर्ती की गई है। साथ ही प्रभावित इलाकों में तैनात करने की योजना बनाई गई है।