scriptअसानी तूफान से राहत के आसार, देश के इन हिस्सों में बदलेगा मौसम का मिजाज | Cyclone Asani Updates: weather forecast rain alert in districts | Patrika News

असानी तूफान से राहत के आसार, देश के इन हिस्सों में बदलेगा मौसम का मिजाज

locationरायपुरPublished: May 09, 2022 06:30:04 pm

Submitted by:

CG Desk

Cyclone Asani Updates: भीषण गर्मी के बीच तूफान असानी (Asani Cyclone) की एंट्री होने वाली है। रविवार को बंगाल की खाड़ी में दक्षिण-पूर्वी क्षेत्र के ऊपर एक गहरा दबाव वाला क्षेत्र बना है। यह दवाब बीते छह घंटों के दौरान 16 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार के साथ चक्रवाती तूफान असानी में बदलकर पश्चिम-उत्तर-पश्चिम की दिशा की और बढ़ रहा है।

asani_1.jpg

Cyclone Asani Updates: रायपुर. हवाओं की दिशा बदलने के कारण बार-बार तापमान में उतार-चढ़ाव हो रहा है। राजधानी समेत प्रदेश के कई इलाकों में उत्तर की गर्म हवाओं के कारण तापमान बढ़ गया है। मौसम विभाग के आंकड़ों के मुताबिक रायपुर में पारा 40 से सीधे 42.1 डिग्री पर पहुंच गया। मौसम वैज्ञानिकों ने कहा, अगले 24 घंटे में लोगों को गर्मी से राहत मिलने की संभावना है।

प्रदेश में सोमवार को असानी तूफान का असर रहेगा। यह तूफान (Cyclone Asani) प्रदेश की ओर 16 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से बढ़ रहा है। इससे हवा की दिशा में परिवर्तन होकर बंगाल की खाड़ी से नमी युक्त अपेक्षाकृत ठंडी हवा के आगमन होने की प्रबल संभावना है। इसके कारण अधिकतम तापमान में गिरावट की संभावना है। प्रदेश में एक-दो स्थानों पर हल्की वर्षा होने अथवा गरज चमक के साथ छींटे पड़ने की संभावना है। असानी चक्रवात के कारण प्रदेश में आंशिक रूप से बादल छाने की संभावना है। प्रदेश में एक-दो स्थानों पर हल्की वर्षा होने या गरज चमक के साथ अंधड़ भी चलने की संभावना है।

इतना तापमान
रायपुर 42.1
बिलासपुर 41.4
पेंड्रारोड 40.2
अंबिकापुर 39.2
जगदलपुर 37.9
दुर्ग 42.9

दो दिन तक ऐसा रहेगा मौसम
सोमवार के साथ मंगलवार को चक्रवात के कारण प्रदेश के कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा होने अथवा गरज चमक के साथ छींटे पड़ने की संभावना है। हवा की गति भी बढ़ने की आसार है। साथ ही दक्षिण छत्तीसगढ़ में बादल छाये रहने तथा उत्तर छत्तीसगढ़ में आंशिक रूप से बादल रह सकते हैं।

सबसे गर्म दुर्ग
प्रदेश में सबसे गर्म जिला दुर्ग 42.9 डिग्री तापमान के साथ रहा। मौसम विभाग के मुताबिक रायपुर का तापमान 41 डिग्री से कम रहने की संभावना है।

देश के इन हिस्सों में बदलेगा मौसम का मिजाज
आईएमडी के मुताबिक, चक्रवात के सोमवार को बंगाल की खाड़ी में 60 समुद्री मील (111 किलोमीटर प्रति घंटा) की गति से आगे बढ़ने की उम्मीद है। उत्तरी आंध्र प्रदेश और ओडिशा के तटों की ओर बढ़ने के साथ भीषण चक्रवाती तूफान के मंगलवार से धीरे-धीरे कमजोर होने का अनुमान है। मौसम विभाग ने कहा कि ओडिशा के तटीय जिलों और पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता सहित राज्य के दक्षिणी हिस्से में मंगलवार से हल्की से मध्यम बारिश होने की आशंका है। मछुआरों को सलाह दी गई है कि वे 10 मई से अगली सूचना तक समुद्र में और पश्चिम बंगाल एवं ओडिशा के तटों पर न जाएं।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो