script20 दिसम्बर से नहीं कट रहा डीओ, 14 लाख क्विंटल धान का परिवहन नही | D.O. has not been cut since 20 December, 14 lakh quintal paddy jam | Patrika News

20 दिसम्बर से नहीं कट रहा डीओ, 14 लाख क्विंटल धान का परिवहन नही

locationरायपुरPublished: Feb 16, 2020 08:38:16 pm

Submitted by:

ramdayal sao

अधिकतर केंद्रों में बारदाना नहीं होने से खरीदी पर ग्रहण, धान विक्रय के लिए किसान करेंगे आंदोलन

20 दिसम्बर से नहीं कट रहा डीओ, 14 लाख क्विंटल धान का परिवहन नही

कांकेर लैम्पस के अलनियापारा धान खरीदी केंद्र में धान जाम।

raipur. कांकेर जिले में 20 दिसम्बर 2019 से धान परिवहन के लिए डीओ जारी नहीं होने से जिले के 113 खरीदी केंद्रों में करीब 14 लाख क्विंटल से अधिक धान जाम हो गया है। बारदाना नहीं होने से जिले के अधिकांश केंद्रों में खरीदी बंद हो चुकी है। धान खरीदी नहीं होने से किसानों का आक्रोश बढ़ता ही जा रहा है। कलेक्टर से कुछ किसान शिकायत भी कर चुके हैं, फिर भी किसानों की समस्या का निराकरण नहीं हो रहा है।
बारदाना के अभाव में कुछ केंद्रों में टोकन जारी होने पर ब्रेक लगा दिय गया है। ऐसे में किसानों के समक्ष धान विक्रय में संकट खड़ा हो गया है। कड़ी मेहनत के बाद पैदा हुए धान का क्रय नहीं होने से किसानों के समक्ष परेशानी खड़ी हो गई है। हालांकि प्रशासन की ओर से दलील दी जा रही कि धान खरीदी में कहीं भी परेशानी नहीं हो रही है। सभी किसानों का धान क्रय हो रहा है।
धान खरीदी में किसानों को हो रही परेशानी को देखते हुए पत्रिका टीम ने पड़ताल किया तो सरोना लैम्पस के किसानों ने कहा यहां दो दिनों से टोकन जारी नहीं हो रहा है। लैम्पस की ओर से बारदाना नहीं होने का हवाला देकर खरीदी रोक दिया गया है। ऐसे में किसानों के समक्ष धान विक्रय को लेकर परेशानी हो रही है। अभी तक करीब 63 हजार किसानों का धान खरीदी किया गया है। शेष 11 हजार से अधिक किसान अब भी टोकन के लिए इंतजार कर रहे हैं।
टीम कांकेर लैम्पस के खरीदी केंद्र अलनियापारा पहुंची तो यहां 1395 किसान धान विक्रय के लिए पंजीयन करा रखे हंै। अभी तक 1111 किसानों का धान खरीदी किया गया है। 70 किसानों का टोकन 19 फरवरी तक धान खरीदी के लिए जारी कर दिया गया है। बावजूद दो सौ से अधिक किसानों का धान खरीदी के लिए न तो टोकन जारी किया गया न ही खरीदी किया गया है।
ऐसे में सवाल खड़ा हो रहा कि आखिर इन किसानों का धान खरीदी कब होगी। हालांकि खरीदी केंद्र की ओर से कहा जा रहा कि कुछ किसानों ने अभी तक टोकन जारी करने के लिए संपर्क नहीं किए ऐसे में उन्हें धान विक्रय के टोकन नहीं मिल पाया है। इसी तरह से अन्य केंद्रों में भी धान खरीदी नहीं हो रही है। उधर, धान का परिवहन नहीं होने से फड़ों पर जाम की स्थिति बन गई है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो