scriptदंतेवाड़ा उपचुनाव: कांग्रेस ने झोंकी ताकत, CM भूपेश का रोड शो आज | Dantewada Assembly Bypoll: Bhupesh Baghel road show in Dantewada today | Patrika News
रायपुर

दंतेवाड़ा उपचुनाव: कांग्रेस ने झोंकी ताकत, CM भूपेश का रोड शो आज

Dantewada Assembly Bypoll: छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा उपचुनाव (Dantewada Assembly Bypoll) को लेकर राजनीतिक दलों ने चुनाव प्रचार को लेकर पूरी ताकत झोंक दी है।

रायपुरSep 20, 2019 / 02:01 pm

Ashish Gupta

bhupesh_baghel.jpg
रायपुर. छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा उपचुनाव (Dantewada Assembly Bypoll) को लेकर राजनीतिक दलों ने चुनाव प्रचार को लेकर पूरी ताकत झोंक दी है। इसी क्रम में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल (Bhupesh Baghel) शुक्रवार को उपचुनाव प्रचार के लिए दंतेवाड़ा जाएंगे।
मुख्यमंत्री शुक्रवार शाम गीदम और दंतेवाड़ा में रोड शो करेंगे। इसके बाद एक नुक्कड़ सभा को भी संबोधित करेंगे। उनके प्रवास से पहले बीजापुर विधायक विक्रम मंडावी ने गीदम और अंतागढ़ विधायक अनूप नाग ने दंतेवाड़ा में मोर्चा संभाल लिया है।
दोनों विधायकों ने रोड शो और सभा की तैयारी का जायजा भी लिया। मुख्यमंत्री 21 सितंबर को बचेली और हीरानार में आम सभाओं को संबोधित करेंगे। बतादें कि अंतागढ़ उपचुनाव में 21 सितंबर चुनाव प्रचार का अंतिम दिन है।
इसके पहले कांग्रेस पार्टी का प्रचार अभियान गुरुवार को जमीनी स्तर पर चला। प्रदेश अध्यक्ष मोहन मरकाम ने पालनार में कार्यकर्ताओं, समाज के प्रमुख लोगों से रणनीतिक मुलाकात की।

इस दौरान उन्होंने एक नुक्कड़ सभा को भी संबोधित किया। बस्तर क्षेत्र के सभी विधायक और सांसद दीपक बैज भी जमीनी स्तर पर कार्यकर्ताओं और मतदाताओं के बीच घूमे।
मंत्री कवासी लखमा और प्रदेश कांग्रेस के प्रभारी महामंत्री गिरीश देवांगन किरंदुल में मोर्चा संभाले रहे। वहीं रूद्र गुरु ने कार्यकर्ताओं के साथ बैठक कर बूथ प्रबंधन और समन्वय का अनुभव साझा किया और उन्हें जिम्मेदारियां बांटी।
दंतेवाड़ा विधानसभा उपचुनाव में कांग्रेस और भाजपा ने चुनावी मैदान महिला उम्मीदवार को उतारा। कांग्रेस की ओर से पूर्व सांसद महेन्द्र कर्मा की पत्नी और पूर्व विधायक देवती कर्मा को प्रत्याशी बनाया। जबकि भाजपा ने भाजपा के विधायक रहे भीमा मंडावी की पत्नी ओजस्वी मंडावी पर भरोसा जताया है।
छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा विधानसभा सीट (Dantewada Assembly Seat) पर 23 सितंबर को वोट डाले जाएंगे और 27 सितंबर को परिणाम घोषित किए जाएंगे। बता दें कि भाजपा विधायक भीमा मंडावी की नक्सली हमले में मौत हो गई थी, जिसकी वजह से यह सीट खाली हुई थी।

Home / Raipur / दंतेवाड़ा उपचुनाव: कांग्रेस ने झोंकी ताकत, CM भूपेश का रोड शो आज

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो