script

उपचुनाव में बढ़ी सियासी सरगर्मी: दंतेवाड़ा में तीसरे मोर्चे का दखल बढ़ा रहा कांग्रेस-भाजपा की परेशानी

locationरायपुरPublished: Sep 03, 2019 09:25:12 am

Submitted by:

Akanksha Agrawal

Dantewada Bypoll: दंतेवाड़ा उपचुनाव में प्रमुख राजनीतिक दलों के प्रत्याशी घोषित होने के बाद सरगर्मी बढ़ गई है।

उपचुनाव में बढ़ी सियासी सरगर्मी: दंतेवाड़ा में तीसरे मोर्चे का दखल बढ़ा रहा कांग्रेस-भाजपा की परेशानी

उपचुनाव में बढ़ी सियासी सरगर्मी: दंतेवाड़ा में तीसरे मोर्चे का दखल बढ़ा रहा कांग्रेस-भाजपा की परेशानी

रायपुर. दंतेवाड़ा उपचुनाव में प्रमुख राजनीतिक दलों के प्रत्याशी घोषित होने के बाद सरगर्मी बढ़ गई है। यहां सीट कांग्रेस-भाजपा जैसे प्रमुख दलों के लिए राजनीतिक प्रतिष्ठा का प्रश्न बन गई है। हर कोई जीत के दावों के साथ चुनावी समर में उतर रहा है, लेकिन इस विधानसभा सीट में जिस प्रकार से तीसरे मोर्चे का दखल रहा है, वो प्रमुख दलों के लिए परेशानी का सबब बन सकता है।

दंतेवाड़ा विधानसभा का अपना रोचक इतिहास रहा है। यहां हमेशा से महिला मतदाता ज्यादा रही हैं। जबकि यहां की जनता में तीसरे मोर्चा का बहुत ज्यादा प्रभाव देखने को मिलता है। यहां की जनता ने राज्य निर्माण के बाद हुए चुनाव में भाजपा और कांग्रेस दोनों को तीसरे नंबर पर पहुंचा दिया था। राज्य निर्माण के बाद पहला विधानसभा चुनाव 2003 में हुआ था। यहां पांच प्रत्याशी चुनावी मैदान में थे। यहां भाजपा प्रत्याशी सोनुराम सोढ़ी 19.4 फीसदी वोट के साथ तीसरे नम्बर पर थे। वहीं 2008 के विधानसभा चुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी दिवंगत महेन्द्र कर्मा 25.7 फीसदी वोट के साथ तीसरे नम्बर पर थे।

Chhattisgarh से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर Like करें, Follow करें Twitter और Instagram पर ..

LIVE अपडेट के लिए Download करें patrika Hindi News

एक ही क्लिक में देखें Patrika की सारी खबरें

ट्रेंडिंग वीडियो