scriptDasalakshan Mahaparva: Celebrated Uttam Arjava Day | दसलक्षण महापर्व: उत्तम आर्जव दिवस मनाया, श्रीवासुपूज्य भगवान का स्वर्ण कलशों से किया अभिषेक | Patrika News

दसलक्षण महापर्व: उत्तम आर्जव दिवस मनाया, श्रीवासुपूज्य भगवान का स्वर्ण कलशों से किया अभिषेक

locationरायपुरPublished: Sep 22, 2023 11:24:33 am

Submitted by:

Kanakdurga jha

Festival 2023 : श्रीआदिनाथ दिगम्बर जैन बड़ा मंदिर पंचायत ट्रस्ट मालवीय रोड में पर्वाधिराज दसलक्षण पर्यूषण महापर्व पर आज तीसरे दिन उत्तम आर्जव दिवस मनाया गया।

दसलक्षण महापर्व: उत्तम आर्जव दिवस मनाया, श्रीवासुपूज्य भगवान का स्वर्ण कलशों से किया अभिषेक
दसलक्षण महापर्व: उत्तम आर्जव दिवस मनाया, श्रीवासुपूज्य भगवान का स्वर्ण कलशों से किया अभिषेक
रायपुर। Festival 2023 : श्रीआदिनाथ दिगम्बर जैन बड़ा मंदिर पंचायत ट्रस्ट मालवीय रोड में पर्वाधिराज दसलक्षण पर्यूषण महापर्व पर आज तीसरे दिन उत्तम आर्जव दिवस मनाया गया। ट्रस्ट कमेटी के अध्यक्ष संजय नायक एवं सचिव राजेश रज्जन जैन ने बताया कि प्रतिदिन की तरह आज प्रात: 7 बजे 12वें तीर्थंकर श्रीवासुपूज्य भगवान का 4 स्वर्ण कलशों से अभिषेक किया गया। प्रथम इंद्र मुकेश जैन, श्रुत जैन, विवेक-अर्पित जैन को अभिषेक का सौभाग्य प्राप्त हुआ। रिद्धि सिद्धि शांति प्रदाता शांति धारा करने का सौभाग्य अमृत लाल गौरव जैन को प्राप्त हुआ। तत्पश्चात आरती एवं सामूहिक पूजन किया गया।
Copyright © 2023 Patrika Group. All Rights Reserved.