scriptरमजान के महीने में क्यों बढ़ जाती है खजूर की अहमियत, जानें वजह | Dates Khajur is very important for Ramadan know the importance | Patrika News

रमजान के महीने में क्यों बढ़ जाती है खजूर की अहमियत, जानें वजह

locationरायपुरPublished: May 08, 2019 11:52:19 am

Submitted by:

Akanksha Agrawal

(Ramadan Special Latest News) रमजान (Ramadan) का महीना मुस्लिम समाज के लिए सबसे पत्रित महीना (Holy Month) माना जाता है। इस पूरे महीने मुस्लिम रोजा रखते हैं और अल्लाह की दुआ में अपना पूरा समय गुजारते हैं। माना जाता है कि इस महीने में अल्लाह से मांगी सभी दुआ कबूल होती है। रमजान के पूरे महीने खजूर (Date) की मांग बहुत होती है और इस पूरे महीने Date का अपना एक महत्व भी होता है।

khajur

रमजान के महीने में क्यों बढ़ जाती है खजूर की अहमियत, जानें वजह

रायपुर. ramadan के महीने को मुस्लिम समाज में सबसे पाक महीना (Holy Month) माना जाता है। यह महीना उनके जीवन में विशेष महत्व रखता है। माना जाता है कि इस पूरे महीने अल्लाह सबकी दूआ कबूल करते हैं और रमजान (Ramandan) में पूरे महीने स्वर्ग (Heaven) का दरवाजा खोल दिया जाता है। हमने अक्सर देखा और सुना है कि रमजान (Ramadan) के पूरे महीने मुस्लिम समाज रोजा रखते हैं। Ramadan के महीने में मुस्लिमों में खजूर (Date) का बहुत महत्व होता है। पर क्या आपने कभी ये जानने की कोशिश की है कि Date का महत्व क्यों होता है? आज हम आपको बताने जा रहे हैं खजूर (Date) के महत्व के बारे में :
माना जाता है कि पैगंबर मोहम्मद ने तीन खजूर (Date) और पानी (Water) के साथ अपना रोजा तोड़ा था। इसके बाद से खजूर (Date) को Ramadan में धन्यवाद के साथ जोड़ा गया है। Date के फल की महत्व को हम ऐसे समझ सकते हैं कि पैगम्बर ने एक अच्छे मुस्लिम की तुलना Date के पेड़ से की है। उन्होने कहा है कि, पेड़ों के बीच एक ऐसा पेड़ होता है जिसके पत्ते कभी नहीं गिरते।
इन मान्यताओं के अलावा खजूर (Date) के फल से उपवास तोडऩे का वैज्ञानिक महत्व भी है। वैज्ञानिकों का मानना है कि खजूर (Date) शरीर की उर्जा शक्ति को बढ़ाता है और साथ ही इसे खाने के बाद पूरा दिन रोजा रखने में आसानी होती है। Date खाने से लो Blood Pressure, सिरदर्द और चक्कर आने जैसी शिकायतों का खतरा कम हो जाता है। इसलिए रोजा की सहरी के समय और इफ्तारी के समय खजूर (Date) खाना चाहिए।
Chhattisgarh से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर Like करें, Follow करें Twitter और Instagram पर ..

CG Lok sabha election Result 2019 से जुड़ी ताज़ातरीन ख़बरों, LIVE अपडेट तथा चुनाव कार्यक्रम के लिए Download करें patrika Hindi News

ट्रेंडिंग वीडियो