scriptBS-4 की गाड़ियों को सस्ते दरों में बेचने लगने वाला ऑटो एक्सपो रद्द, डीलरों में हड़कंप | Dealers of BS4 cars, motorcycles fear after cancel Auto Expo in Raipur | Patrika News

BS-4 की गाड़ियों को सस्ते दरों में बेचने लगने वाला ऑटो एक्सपो रद्द, डीलरों में हड़कंप

locationरायपुरPublished: Mar 11, 2020 02:19:35 pm

Submitted by:

Ashish Gupta

रायपुर में प्रस्तावित ऑटो एक्सपो ( Bharat Stage 4 Auto Expo) में विक्रय करने की योजना बनाई गई थी। लेकिन, अचानक इसे निरस्त किए जाने के निर्णय से वाहन विक्रेताओं में हड़कंप मचा हुआ है।

रायपुर. छत्तीसगढ़ में करीब 10 हजार भारत स्टेज-4 (BS-4) वाहनों का स्टॉक अब भी डीलरों के पास बचा हुआ है। इसे 19 से 23 मार्च तक रायपुर में प्रस्तावित ऑटो एक्सपो (Auto Expo) में विक्रय करने की योजना बनाई गई थी। लेकिन, अचानक इसे निरस्त किए जाने के निर्णय से वाहन विक्रेताओं में हड़कंप मचा हुआ है।
शोरूम और गोदाम में रखे हुए इन वाहनों को विक्रय के बाद 31 मार्च तक परिवहन विभाग में पंजीयन कराना है। निर्धारित अवधि के बाद इसका दस्तावेज पेश करने पर इसे निरस्त कर दिया जाएगा। साथ ही इसके खरीद-फरोख्त करना भी प्रतिबंधित होगा। केंद्रीय भूतल परिवहन मंत्रालय के नए आदेश को देखते हुए वाहन विक्रेताओं में संशय की स्थिति बनी हुई है।
auto-expo.jpg
स्टॉक में रखे हुए इन वाहनों का विक्रय करने के लिए जल्दी ही कुछ निर्णय लिए जाने के संकेत मिले है। परिवहन विभाग के आधिकारियों ने बताया कि सभी वाहन विक्रेताओं को नोटिस जारी कर बीएस-4 (Bharat Stage-4) वाहनों की संख्या मंगवाई गई थी। साथ ही उन्हें समय निर्धारित समय के भीतर ही विक्रय करने का आदेश दिया गया है।

नोटिस जारी
परिवहन विभाग ने 6 मार्च को सभी वाहन विक्रेताओं को नोटिस जारी किया किया है। इसमें पंजीयन से संबंधित पुरानी फाइलों को 13 मार्च तक संबंधित आरटीओ में पेश करने का निर्देश दिया गया है। ताकि लंबित प्रकरणों का 31 मार्च तक निराकरण किया जा सके।

bs4_bike_offer.jpg

दोपहिया वाहनों की संख्या सर्वाधिक
वाहन विक्रेताओं के पास इस समय करीब 10 हजार वाहनों का स्टॉक बचा हुआ है। इसमें सबसे अधिक रायपुर जिले के 42 डीलरों के पास 3728 दोपहिया और 656 चार पहिया वाहन शामिल है। इसी तहत अन्य जिलों के डीलरों के पास भी 200 से 250 वाहन के स्टॉक रखे हुए है।

सहायक परिवहन आयुक्त शैलाभ साहू ने बताया कि बीएस-4 (BS4) वाहनों की पंजीयन 31 मार्च के बाद नहीं किया जाएगा। इसके लिए डीलरों की पहले ही नोटिस जारी किया जा चुका है। निर्धारित अवधि के बाद दस्तावेज पेश करने पर इसे स्वीकार नहीं किया जाएगा।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो