scriptकैवल्यधाम में दीक्षा महोत्सव कल से, 19 वर्ष के मुमुक्षु दर्शन लेंगे दीक्षा | Deeksha Mahotsav in Kaivalyadham from tomorrow | Patrika News

कैवल्यधाम में दीक्षा महोत्सव कल से, 19 वर्ष के मुमुक्षु दर्शन लेंगे दीक्षा

locationरायपुरPublished: Feb 09, 2020 12:37:44 am

Submitted by:

VIKAS MISHRA

देशभर से पहुंचे साधु-साध्वियां

कैवल्यधाम में दीक्षा महोत्सव कल से, 19 वर्ष के मुमुक्षु दर्शन लेंगे दीक्षा

कैवल्यधाम में दीक्षा महोत्सव कल से, 19 वर्ष के मुमुक्षु दर्शन लेंगे दीक्षा

रायपुर. राजधानी से लगे कैवल्य धाम में तीन दिवसीय भगवती दीक्षा महोत्सव का आयोजन सोमवार से शुरू होने जा रहा है। 40 साधु-साध्वियों की मौजूदगी में 19 वर्षीय मुमुक्षु दर्शन बागरेचा यहां अध्यात्म योगी मुनि महेंद्र सागर महाराज से दीक्षा ग्रहण करेंगे। इस मौके पर उनके रिश्तेदार और समाज के लोग साक्षी होंगे।
मुमुक्षु दर्शन सूरत के रहने वाले हैं। कैवल्यधाम ट्रस्ट के अध्यक्ष धरमचंद लूनिया और महामंत्री सुपारसचंद गोलछा ने बताया कि शाम 5 बजे गाजे-बाजे के साथ कैवल्य धाम में उन्हें स्वागत के साथ लाया जाएगा। सोमवार को अठारह अभिषेक महापूजन के साथ दीक्षा महोत्सव की शुरुआत होगी। प्रचार प्रभारी चंद्रप्रकाश ललवानी ने बताया कि महोत्सव के लाभार्थी सूरत निवासी केसरीमलए, प्रवीण, संजय बागरेचा परिवार परागवाले हैं। दीक्षा महोत्सव में शामिल होने के लिए देशभर से साधु-साध्वियां कैवल्य धाम पहुंच गए हैं। इनमेें बस्तर प्रहरी साध्वी भगवंत राजेश श्रीजी, साध्वी चंदनबाला, मनोरंजना श्रीजी, सम्यक दर्शन श्रीजी समेत 28 साध्वियां और 12 साधु शामिल हैं।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो