scriptबस्तर टाइगर महेंद्र कर्मा के बेटे दीपक कर्मा का निधन, CM भूपेश ने ट्वीट कर जताया दुःख | Deepak Karma son of Bastar Tiger Mahendra Karma dies of COVID-19 | Patrika News

बस्तर टाइगर महेंद्र कर्मा के बेटे दीपक कर्मा का निधन, CM भूपेश ने ट्वीट कर जताया दुःख

locationरायपुरPublished: May 06, 2021 10:33:05 am

Submitted by:

Ashish Gupta

बस्तर के दिवंगत नेता और बस्तर टाइगर के नाम से पहचाने जाने वाले महेंद्र कर्मा के बेटे दीपक कर्मा का आज तड़के 3:30 बजे निधन हो गया।

deepak_karma_son_of_bastar_tiger_mahendra_karma.jpg

बस्तर टाइगर महेंद्र कर्मा के बेटे दीपक कर्मा का निधन, CM भूपेश ने ट्वीट कर जताया दुःख

रायपुर. बस्तर के दिवंगत नेता और ‘बस्तर टाइगर’ के नाम से पहचाने जाने वाले महेंद्र कर्मा के बेटे दीपक कर्मा (Deepak Karma son of Bastar Tiger Mahendra Karma) का आज तड़के 3:30 बजे निधन हो गया। उन्होंने रायपुर के एक निजी अस्पताल में अंतिम सांस ली। दीपक कर्मा कोरोना पॉजिटिव पाए गए थे। कोरोना संक्रमित होने के बाद दीपक कर्मा का इलाज रायपुर के एक निजी अस्पताल में चल रहा था।

यह भी पढ़ें: छत्तीसगढ़ में गुजर गया पीक, कोरोना की रफ्तार हुई थोड़ी कम, जानिए एक्सपर्ट ने क्या कहा

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल (CM Bhupesh Baghel) ने दीपक कर्मा के निधन पर दुःख व्यक्त किया। सीएम भूपेश ने ट्वीट कर कहा, आज कोरोना ने कांग्रेस के सिपाही दीपक कर्मा जी को हमसे छीन लिया है। यह खबर कांग्रेस परिवार समेत पूरे प्रदेश के लिए पीड़ादायक है।वे बस्तर टाईगर स्व. महेंद्र कर्मा जी के पुत्र थे। ईश्वर इस दुख की घड़ी में देवती कर्मा जी एवं कर्मा परिवार को हिम्मत दें।
https://twitter.com/bhupeshbaghel/status/1390142276064583686?ref_src=twsrc%5Etfw
दीपक कर्मा के निधन से बस्तर सहित पूरे छत्तीसगढ़ कांग्रेस में शोक की लहर है। विधानसभा अध्यक्ष चरण दास महंत, कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र कर्मा, आबकारी मंत्री कवासी लखमा सहित पार्टी के कई नेताओं और कार्यकर्तों ने दुःख व्यक्त किया है। दीपक कर्मा दंतेवाड़ा विधायक देवती कर्मा (Devti Karma) के बेटे थे। कोरोना संक्रमित होने के बाद दीपक कर्मा ने 12 अप्रैल को सोशल मीडिया पर इसकी जानकारी दी थी।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो