scriptविधायक बृहस्पति सिंह को पार्टी से निष्कासित करने की मांग, प्रदेश कांग्रेस सचिव ने सोनिया गांधी लिखा पत्र | Demanding to expel Congress MLA Brihaspati Singh from the party | Patrika News

विधायक बृहस्पति सिंह को पार्टी से निष्कासित करने की मांग, प्रदेश कांग्रेस सचिव ने सोनिया गांधी लिखा पत्र

locationरायपुरPublished: Jul 26, 2021 04:59:25 pm

Submitted by:

Ashish Gupta

कांग्रेस के रामानुजगंज विधायक बृहस्पति सिंह के फॉलो वाहन पर अंबिकापुर में हुए हमले का मुद्दा तूल पकड़ते जा रहा है। प्रदेश कांग्रेस सचिव व सूरजपुर जिला पंचायत उपाध्यक्ष नरेश राजवाड़े ने सोनिया गांधी को पत्र लिखकर विधायक बृहस्पति सिंह को पार्टी से निष्कासित कर कठोर कार्रवाई करने की मांग की है।
 

pradesh_sachiv.jpg

प्रदेश कांग्रेस सचिव ने सोनिया गांधी को पत्र लिखकर विधायक बृहस्पति सिंह को पार्टी से निष्कासित करने की मांग की

रायपुर. कांग्रेस के रामानुजगंज विधायक बृहस्पति सिंह के फॉलो वाहन पर अंबिकापुर में हुए हमले का मुद्दा तूल पकड़ते जा रहा है। प्रदेश कांग्रेस सचिव व सूरजपुर जिला पंचायत उपाध्यक्ष नरेश राजवाड़े ने सोनिया गांधी को पत्र लिखकर विधायक बृहस्पति सिंह को पार्टी से निष्कासित कर कठोर कार्रवाई करने की मांग की है।

यह भी पढ़ें: कांग्रेस विधायक के काफिले पर हमले को लेकर लगे आरोपों का स्वास्थ्य मंत्री सिंहदेव ने यूं दिया जवाब

नरेश राजवाड़े ने बृहस्पत सिंह पर आरोप लगाते हुए कहा कि बृहस्पति सिंह ने मंत्री टीएस सिंहदेव की छवि का बिगाड़ने का किया प्रयास है। इससे पार्टी की छवि भी धूमिल हुई है। ऐसे व्यक्ति पार्टी के लायक नहीं, बृहस्पत सिंह के खिलाफ कानूनी कार्रवाई होनी चाहिए।
बता दें कि कांग्रेस के रामानुजगंज विधायक बृहस्पति सिंह के फॉलो वाहन पर अंबिकापुर में शनिवार को हुए कुछ हमलावरों ने हमला कर दिया था। इस घटना के अगले दिन उन्होंने प्रेस कांफ्रेंस में कहा कि मेरी जान को खतरा है। उन्होंने सीधा आरोप लगाया कि स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव मेरी हत्या करवाना चाहते हैं। विधायक ने कहा कि मैं अन्य आदिवासी विधायकों के साथ इस मामले की शिकायत सोनिया गांधी और राहुल गांधी से करूंगा।

यह भी पढ़ें: कांग्रेस विधायक के काफिले पर हमला, MLA ने लगाए गंभीर आरोप, कहा- मुझ पर गोली भी चल सकती थी

वहीं खुद पर लगे आरोपों पर स्वास्थ्य मंत्री सिंहदेव ने कहा कि अभी ज्यादा कुछ कहना सही नहीं होगा। विधायक ने ऐसा भावनाओं में आकर कह दिया है। भावनाएं हैं, जो समय के साथ शांत हो जाती है। पार्टी फोरम में सारी बातें होंगी। उस क्षेत्र में जितना मैं अपने आप को नहीं जानता, उससे ज्यादा लोग मेरे स्वभाव को जानते हैं। कांग्रेस प्रदेश प्रभारी पुनिया जो कहेंगे, वही होगा। वहीं, प्रदेश प्रभारी पी.एल. पुनिया ने कहा कि जो रिपोर्ट आएगी, उसके आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो