रायपुर

डेंगू ने दी दस्तक, अंबेडकर अस्पताल में 30 संदिग्ध मरीज भर्ती, स्वास्थ्य विभाग अलर्ट

छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में भी डेंगू ने पांव पसारना शुरू कर दिया है। प्रदेश के सबसे अंबेडकर अस्पताल में डेंगू के करीब 30 संदिग्ध मरीज इलाज करा रहे हैं।

रायपुरSep 21, 2019 / 03:06 pm

Ashish Gupta

रायपुर. छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में भी डेंगू (Dengue Alert) ने पांव पसारना शुरू कर दिया है। प्रदेश के सबसे अंबेडकर अस्पताल में डेंगू के करीब 30 संदिग्ध मरीज इलाज करा रहे हैं। शहर के विभिन्न अस्पतालों में भी कई अन्य भर्ती हैं। हालांकि स्वास्थ्य विभाग का दावा है कि सतर्कता की वजह से पिछले साल की तुलना में इस बार काफी कम डेंगू के मरीज मिले हैं।
छत्तीसगढ़ में डेंगू से इस साल अब तक 1 मरीज मौत की खबर आई है। दुर्ग जिले के करीबी निवासी 35 साल के तुलेश साहू की बुधवार देर रात डेंगू से मौत हो गई। उसका इलाज राजधानी की एक निजी अस्पताल में चल रहा था। डॉक्टरों ने डेंगू की पुष्टि की है।

डेंगू के लक्षण (Dengue symptoms) इस प्रकार हैं
– डेंगू का सबसे प्रमुख लक्षण तेज बुखार है। डेंगू में 102-103ख्र स्न तक बुखार आना आम बात है।
– डेंगू में ज्यादातर जोड़ों, मांसपेशियों और हड्डियों में दर्द होता है।
– इस बीमारी में जी मिचलाना भी एक लक्षण है।
– डेंगू में आपको घबराहट महसूस होती है।
– डेंगू में छोटे लाल चकत्ते या रैशेस हो जाते है। इन रैशेस में कभी कभी खुजली भी होती है।
– ज्यादातर डेंगू से पीडि़त मरीजों की आंख के पीछे दर्द की शिकायत करते हैं।
– डेंगू में थकावट महसूस होती है।

डेंगू से बचाव (Prevention of Dengue) के उपाय
– डेंगू का मच्छर दिन के समय काटता है। इसलिए दिन में भी मच्छरों की क्रीम लगाकर रखें।
– मच्छर वाली जगहों पर शरीर को ढक कर रखें।
– घर के अंदर और आस-पास सफाई रखें।
– कूलर, गमले और टायर आदि पानी ना भरने दें।
– कूलर या पानी वाली जगहों पर केरोसिन तेल या मच्छर भगाने का पाउडर छिड़काव करें।
– पानी की टंकियों को सही तरीके से ढंक कर रखें।

डेंगू से लड़ने (Dengue treatment) के लिए उपाय
– अदरक की चाय और ग्रीन टी का सेवन काफी लाभदायक होता है।
– गिलोय बेल का जूस डेंगू बुखार से लडऩे में मदद करता है।
– पपीते का जूस या पपीता के सेवन से ब्लड प्लेटलेट बढ़ाता है।
– तुलसी के पत्तों का पानी या चाय प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाती है।
– नारियल का पानी भी फायदेमंद होता है, यह शरीर को हाइड्रेट करता है।
– विटामिन सी वाले फल खाएं, इससे रोग प्रतिरोधक क्षमता बेहतर होती है।
– हल्दी मेटाबॉलिज्म बढ़ाती है। इसलिए इसे दूध में डालकर पिएं।

Home / Raipur / डेंगू ने दी दस्तक, अंबेडकर अस्पताल में 30 संदिग्ध मरीज भर्ती, स्वास्थ्य विभाग अलर्ट

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.