scriptBREAKING: केंद्रीय जेल के 4 कैदियों को डेंगू, जेल प्रशासन में मचा हड़कंप | Dengue four prisoners of raipur Central Jail | Patrika News

BREAKING: केंद्रीय जेल के 4 कैदियों को डेंगू, जेल प्रशासन में मचा हड़कंप

locationरायपुरPublished: Dec 08, 2018 04:29:05 pm

इधर बंदियों के डेंगू के चपेट में आने से जेल प्रशासन में हड़कंप मच गया।

Chhattisgarh news

BREAKING: केंद्रीय जेल के 4 कैदियों को डेंगू, जेल प्रशासन में मचा हड़कंप

रायपुर. केन्द्रीय जेल में सजा काट रहे 4 कैदियों को मच्छर काटने से डेंगू हो गया। सभी को उपचार के लिए अंबेडकर अस्पताल में तीन से चार दिन पहले भर्ती कराया गया था। बताया जा रहा है कि दो दिन पहले दो मरीज को मामूली सी बुखार की शिकायत पर अंबेडकर अस्पताल लाया गया था। इसके बाद फिर दो मरीजों को बुखार की शिकायत पर अस्पताल लाया में भर्ती कराया गया । डॉक्टरों के मुताबिक चारों मरीजों को डेंगू हुआ है । इधर बंदियों के डेंगू के चपेट में आने से जेल प्रशासन में हड़कंप मच गया।
डा. भीमराव अंबेडकर पीआरओ सुभ्रा सिंह ने बताया कि सेन्ट्रल जेल में सजा काट रहे चार को मरीज डेंगू पीड़ित है।इनमें गोवर्धन निर्मलकर 37 वर्ष, लोचन प्रसाद 37 वर्ष, रहीन खान 58 वर्ष और हेमलाल उम्र 18 मरीज शामिल है। सभी का डेंगू का पाजिटिव रिपोर्ट आया है। इनमें से 3 को डेंगू वार्ड में और एक को अन्य वार्ड में रखा गया है जहां डॉक्टरों की निगरानी में उपचार चल रहा है। वहीं, सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार जेल में कुछ और कैदियों को मच्छर काटने से बीमार होने की सूचना मिली है। हालांकि इसकी अभी तक स्पष्ट जानकारी नहीं मिल पाई है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो