scriptबरसाना कॉलोनी के 36 घरों में कराई देव स्थापना | Dev installation in 36 houses of Barsana Colony | Patrika News

बरसाना कॉलोनी के 36 घरों में कराई देव स्थापना

locationरायपुरPublished: Mar 17, 2021 06:36:13 pm

Submitted by:

VIKAS MISHRA

परिवारों को गंगाजल दे रहा गायत्री परिवार

बरसाना कॉलोनी के 36 घरों में कराई देव स्थापना

बरसाना कॉलोनी के 36 घरों में कराई देव स्थापना

रायपुर .हरिद्वार में कुंभ मेला और यहां गायत्री परिवार घर-घर जागकर लोगों को गंगाजल दे रहा है। कोरोना काल के कारण जो लोग नहीं जा रहे हैं, वे घर बैठे कुंभ मेला का अहसास कर सकें। मंगलवार को टाटीबंध के बरसाना कॉलोनी के 36 घरों में गंगाजल और गायत्री साहित्य लेकर देव स्थापना कराया।
इसके माध्यम से इन परिवारों को गायत्री परिवार से जोड़ा जा रहा है। मुख्य प्रबंध ट्रस्टी श्याम बैस ने बताया कि गायत्री परिवार ट्रस्ट और प्रदेश भर के गायत्री परिजन लगातार कार्य कर रहे हैं। नए परिवारों में जाकर उनके घरों में देव स्थापना करा कर नए परिवारों को नशा सेवन से दूर रहने और मांस-मदिरा का उपयोग नहीं करने का संकल्प दिलाते हुए सात्विक जीवन जीने के लिए प्रेरित करते हैं। बरसाना कॉलोनी की माया वर्मा और रेखा अवस्थी ने बताया कि गायत्री परिवार विचारों का परिवार है और सनातन परंपरा और आध्यात्मिक क्षेत्र में जोडऩे का एक बेहतर माध्यम घर तक पहुंच रहा है। बरसाना कॉलोनी के साथ ही कुर्मी बोर्डिंग में भी गंगा जली और देव स्थापना कराई गई, जिसमें मुख्य रूप से मनी चन्द्रवंशी, सरिता बघेल, राजेश्वरी चंद्रवंशी, पुष्पा वर्मा, शैल परगनिहा, कमला, चंद्रवंशी, अनीता वर्मा, पूर्णिमा बघेल सहित अन्य सदस्य उपस्थित थे।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो