scriptरावणभाठा मैदान में धर्म संसद शुरू, निकाली शोभायात्रा | Dharma sansad in Chhattisgarh, procession taken out from ISBT raipur | Patrika News

रावणभाठा मैदान में धर्म संसद शुरू, निकाली शोभायात्रा

locationरायपुरPublished: Dec 26, 2021 05:35:16 pm

Submitted by:

CG Desk

– मंदिर के पुजारी सहित अनेक जगहों के संत-महात्मा जुटेंगे

dharma_sansad.jpg

रायपुर. राजधानी के रावणभाठा मैदान में शनिवार को दो दिवसीय धर्म संसद की शुरुआत शोभायात्रा के साथ हुई। दूधाधारी मठ के महंत रामसुंदर दास के नेतृत्व में मठ से शोभायात्रा निकलकर नीलकंठेश्वर महादेव मंदिर से होते हुए लोग मैदान पर पहुंचे। जहां पूजा-अर्चना किया। रविवार को मंदिर के पुजारियों सहित अनेक जगहों से संत-महात्मा जुटेंगे और सनातन धर्म का पालन और हिंदुओं को एक जुट करने पर चर्चा करेंगे।

यह आयोजन नीलकंठेश्वर सेवा संस्थान और हिंदू परिसर द्वारा किया जा रहा है, जिसमें दूधाधारी मठ के महंत, निगम में सभापति प्रमोद दुबे, भाजपा नेता सच्चिदानंद उपासने सहित हिंदू संगठन के लोग शामिल हुए। कार्यक्रम में गायत्री परिवार के सदस्यों की भी भागीदारी रही। रविवार को शंकराचार्य आश्रम के संत इंदुभवानंद महाराज संबोधित करेंगे। इनके अलावा प्रदेश के अनेक स्थानों से संतों को बुलाया गया है।

यह भी पढ़ें : जिनके पास आवास नहीं उनके लिए अच्छी खबर, ऐसे लोगों का सच होगा अपने घर का सपना

कार्यक्रम में गायत्री परिवार के सदस्यों की भी भागीदारी रही। रविवार को शंकराचार्य आश्रम के संत इंदुभवानंद महाराज संबोधित करेंगे। इनके अलावा प्रदेश के अनेक स्थानों से संतों को बुलाया गया है।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो