रायपुर

डिस्पोजल पर रोक लगाने बर्तन बैंक शुरू, मुफ्त में सुविधा

पत्रिका सरोकार – समाजिक संस्था ने की शुरुआत

रायपुरOct 03, 2019 / 10:19 pm

jitendra dahiya

डिस्पोजल पर रोक लगाने बर्तन बैंक शुरू, मुफ्त में सुविधा,डिस्पोजल पर रोक लगाने बर्तन बैंक शुरू, मुफ्त में सुविधा

रायपुर. नो पॉलीथिन अभियान के तहत शहर की समाजिक संस्थाएं भी जुडऩे लगी हैं। राजधानी में डिस्पोजल के उपयोग पर रोक लगाने के लिए ‘बर्तन बैंक की शुरुआत की जा रही है। इस अभियान के तहत सामजिक कार्याक्रमों में उपयोग होने वाले डिस्पोजल पर रोक लगाने के लिए मुफ्त में बर्तन देने की पहल की जा रही है। इसका नाम ‘बर्तन बैंक योजना रखा गया है। संगठन के संचालक राजा बजाज ने बताया कि शादी विवाह, जन्म दिन व दशगात्र जैसे कार्यक्रमों में बड़ी मात्रा में डिस्पोजल का उपयोग किया जाता है। इसे रोकने के लिए लोगों को बर्तन बैंक से प्लेट, गिलास व कटोरियां उपलब्ध कराई जाएंगी। इसके लिए लोगों को अपनी एक आईडी और नॉमिनल राशि डिपाजिट के रूप में जमा करनी होगी। बर्तन का उपयोग करने के बाद वापस करने दौरान डिपाजिट राशि वापस की जाएगी। आज से होगी शुरुआत संस्था के संचालक राजाबजाज ने बताया कि सभी समाजिक कार्यक्रम में डिस्पोजल के उपयोग को रोकने के लिए यह विचार किया गया। हमारा उद्देश्य घातक प्लास्टिक के उपयोग को रोकने के लिए जागरुक करना है। यह अभियान 2 अक्टूबर गांधी जयंती से शुरू किया जा रहा है। अभी संस्था ने 50 हजार प्लेट और गिलास उपलब्ध करने की तैयारी की है। यहां कर सकते हैं संपर्कजो लोग इस अभियान से जुडऩा चाहते व जिन्हें बर्तन की अवश्यकता हैं वो लाखे नगर के डॉ. बजाज गली में स्थित संस्था के कार्यालय में संपर्क कर सकते हैं। इसके अलावा संचालक राजा बजाज के मोबाइल नंबर 8319713946 पर भी संपर्क कर सकते हैं।
Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.