scriptभाजपा सांसद का विवादित बयान, हाथरस सामूहिक दुष्कर्म को बताया नकली घटना | Disputed statement of BJP MP called Hathras gang rape | Patrika News
रायपुर

भाजपा सांसद का विवादित बयान, हाथरस सामूहिक दुष्कर्म को बताया नकली घटना

कांकेर से भाजपा सांसद (BJP MP) मोहन मंडावी ने हाथरस (Hathras gang rape)की घटना को बनावटी बता दिया है।

रायपुरOct 13, 2020 / 10:27 am

Bhawna Chaudhary

भाजपा सांसद का विवादित बयान, हाथरस सामूहिक दुष्कर्म को बताया नकली घटना

भाजपा सांसद का विवादित बयान, हाथरस सामूहिक दुष्कर्म को बताया नकली घटना

कांकर/रायपुर. उत्तर प्रदेश के हाथरस में दलित युवती से सामूहिक दुष्कर्म (Hathras gang rape) जैसी संवेदनशील घटना पर नेताओं के असंवेदनशील बयान जारी हैं। कांकेर से भाजपा सांसद (BJP MP) मोहन मंडावी ने हाथरस की घटना को बनावटी बता दिया है। इस बयान के साथ ही भाजपा सांसद की तीखी आलोचना शुरू हो गई है।

कोंडागांव में हुए सामूहिक दुष्कर्म की घटना के विरोध में भाजपा प्रदेश भर में प्रदर्शन कर रही है। कांकेर में प्रदर्शन के दौरान सांसद मोहन मंडावी ने अपने संबोधन के दौरान कहा, हाथरस की घटना बनावटी है और इस पर कांग्रेसियों ने बनावटी प्रदर्शन किया। बाद में पत्रिका से बातचीत में मोहन मंडावी ने कहा, मेरे बयान को तोड़ मरोड़कर पेश किया जा रहा है।

प्रदेश में तीन बड़ी घटनाएं हुई हैं। कांग्रेसी यहां चुप है। मैं इस संदर्भ में यह बात कर रहा था। यह बयान तब और गंभीर हो जाता है, जब भाजपा ऐसे ही मामले में मंत्री शिव डहरिया के खिलाफ लगातार प्रदर्शन कर रही है। पिछले सप्ताह नगरीय प्रशासन मंत्री डॉ. शिव डहरिया ने छत्तीसगढ़ के बलरामपुर में हुई सामूहिक दुष्कर्म की घटना को उत्तर प्रदेश के मुकाबले छोटी बताया था।

Home / Raipur / भाजपा सांसद का विवादित बयान, हाथरस सामूहिक दुष्कर्म को बताया नकली घटना

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो