scriptदिव्यांग अब पलक झपकते ही धरोहर से होंगे रूबरू | Divyang will soon be in the hearth of the moment | Patrika News

दिव्यांग अब पलक झपकते ही धरोहर से होंगे रूबरू

locationरायपुरPublished: May 13, 2018 01:14:30 pm

Submitted by:

Sumit Yadav

महंत घासीदास संग्रहालय में लगा क्योस्क डिवाइस…

cg news

रायपुर .अगर आपसे कोई कहे कि आप एक ही जगह खड़े होकर करीब तीन मंजिला इमारत और उसके ग्राउंड में रखी वस्तुओं को निहार सकते हैं तो आपको यकीन नहीं होगा, मगर एेसा ही हुआ है रायपुर के महंत घासीदास म्यूजियम में। यहां एक ही स्थान पर खड़े होकर संग्रहालय से जुड़ी पूरी जानकारी प्राप्त कर सकते है। संस्कृति विभाग द्वारा म्यूजियम में क्योस्क डिवाइस लगाई गई है जिसके माध्यम से दर्शक बड़े ही असानी से पूराने समय की मूर्ति के इतिहास के बारे में रूबरू हो सकेंगे। आप को बता दें छत्तीसगढ़ में पहला म्यूजियम है जहां पर इस डिवाइस को लगाया गया है। इसमें डिसप्ले पर चल रहे स्टेच्यू व हेरीटेज को जैसे ही टच करेंगे वह वीडियो और ऑडियो माध्यम में उसके बारे में जानकारी देना शुरू कर देगा। इस डिवाइस से दिव्यांग और बुजुर्ग दर्शकों को बड़ा फायदा होगा, कयोंकि उन्हें म्यूजियम घूमने के लिए पैदल चलने की जरूरत नहीं पड़ेगी।
@ छत्तीसगढ़ में पहली बार म्यूजियम में इस डिवाइस को लगाया गया है। इस डिवाइस से दिव्यांग और सीनियर सिटीजन दर्शक एक ही स्थान से म्यूजियम का अवलोकर असानी से कर सकेंगे। इसके साथ हर रूम में एक डिसप्ले मशीन लगाई गई है जिससे उस रूम में लगे मूर्ती की जानकारी दी गई है।
[typography_font:14pt;” >
डॉ. पी. सी पारख, संग्रहाध्यक्ष

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो