script

दीपोत्सव में गोबर से बने दीयों से होगी रोशनी, CM भूपेश भी कर चुके हैं खरीदी

locationरायपुरPublished: Oct 21, 2019 08:54:33 pm

Submitted by:

Ashish Gupta

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने भी राजधानी के तेलीबांधा तालाब पहुंच कर दीपावली के लिए मिट्टी और गोठानों के गोबर से बने दीये खरीदे थे।

collector_parisar_me_diye_2.jpg
रायपुर. जिला प्रशासन की ओर से गोठानों में अनेक स्व सहायता समूह की महिलाओं द्वारा गोबर से दीये बनाए जा रहे है। इन दीयों को बेचने के लिए शहर के विभिन्न स्थानों पर व्यवस्था की गई है। रायपुर शहर में तेलीबांधा तालाब (मरीन ड्राइव), कलेक्ट्रेट, नालन्दा परिसर, मेग्नेटो माल, सिटी सेंटर मॉल, अम्बुजा मॉल, शिल्प सरोवर और रेल्वे स्टेशन में गोबर के बने दीये विक्रय के लिए उपलब्ध है।
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने भी राजधानी के तेलीबांधा तालाब पहुंच कर दीपावली के लिए मिट्टी और गोठानों के गोबर से बने दीये खरीदे थे। यहां परिक्रमा पथ पर छत्तीसगढ़ माटीकला बोर्ड, छत्तीसगढ़ हस्तशिल्प विकास बोर्ड, छत्तीसगढ़ राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन-बिहान के स्टॉल लगाए गए हैं।
collector_parisar_me_diye_1.jpg
इन स्टॉलों में छत्तीसगढ़ के कुम्हारों, हस्तशिल्पियों, स्व सहायता समूह की महिलाओं एवं अन्य कारीगरों द्वारा बनाए गए दीये, सजावट की वस्तुएं, उपहार, छत्तीसगढ़ी व्यंजन सहित अन्य सामग्रियां प्रदर्शन और विक्रय के लिए रखी गई हैं।
बिहान के स्टॉल में महिला समूहों द्वारा गोठानों के गोबर से बनाए गए दीये और अन्य सजावटी वस्तुएं खरीदारी के लिए उपलब्ध हैं। गौरतलब है कि मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों से दीपावली सहित अन्य त्यौहारों के समय में छत्तीसगढ़ के कुम्हारों, हस्तशिल्पियों, बुनकरों एवं अन्य कारीगरों द्वारा बनाये गए दीये, वस्त्र, सजावट की वस्तुएं, उपहार एवं अन्य सामग्री की अधिकाधिक खरीदी करने की अपील की है।

ट्रेंडिंग वीडियो