रायपुर

17 साल बाद सर्वार्थ सिद्धि योग में आज मनेगी दिवाली, जानें शुभ मुहूर्त और पूजा विधि

दिवाली का पर्व शनिवार को हर्षोल्लास से मनेगा। पंडितों के अनुसार 17 साल बाद दिवाली पर्व पर सर्वार्थ सिद्धि का संयोग बन रहा है।

रायपुरNov 14, 2020 / 08:27 am

Bhawna Chaudhary

,,

रायपुर. दिवाली का पर्व शनिवार को हर्षोल्लास से मनेगा। पंडितों के अनुसार 17 साल बाद दिवाली पर्व पर सर्वार्थ सिद्धि का संयोग बन रहा है। इससे पहले वर्ष 2003 में बना था। ऐसे संयोग में दिनभर खरीदारी का अच्छा मुहूर्त है। वहीं सूर्योदय के बाद से आधी रात तक लक्ष्मी जी की पूजा का मुहूर्त है।

पूजा का शुभ मुहूर्त

अभिजीत मुहूर्त : सुबह 11.36 से 12.24 बजे तक

चर : दोपहर 12 से 1.30 बजे तक लाभ : दोह. 1.30 से बजे तक

अमृत सायं : 3 से शाम 4.30 बजे तक

लाभ सायं : 6 से 7.30 बजे तक

शुभ रात : 9 से 10.30 बजे तक

अमृत रात : 10.30 से 12 बजे तक

लाभ भोर में : 4.30 बजे से 6 बजे तक

दिवाली के दिन जरूर करें ये उपाय, बढ़ जाएगी आमदनी, हो जाएंगे धनवान

पूजन प्रारंभ : चौकी सजाकर हल्दी, कुमकुम, अच्छत, सुपारी रखें और महालक्ष्मी और गणेशजी को विराजमान करें। आचमन, देशकाल का उच्चारण कर आह्वान करें।

संकल्प सुख-शांति, ऐश्वर्य की कामना करते हुए महामक्ष्मी का स्मरण करें। आह्वान करें, हे महालक्ष्मी, श्रीविष्णु के चरणकमलों से आप हमारे यहां पधारिए और अपनी इस पूजा को स्वीकार कीजिए। पंचामृत : दूध, दही, घी, मधु और शर्करायुक्त पंचामृत. फल-मिष्ठान अर्पित कर पूजन-आरती कर प्रसाद वितरित करें।

Home / Raipur / 17 साल बाद सर्वार्थ सिद्धि योग में आज मनेगी दिवाली, जानें शुभ मुहूर्त और पूजा विधि

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.