script

गलत समय पर खाए गए फल बढ़ा न दें आपका मोटापा, जानें फल खाने का क्या है सही समय

locationरायपुरPublished: Feb 20, 2021 07:49:27 pm

Submitted by:

lalit sahu

भोजन करने के साथ या फिर तुरंत बाद फलों का सेवन करने से बचना चाहिए?

गलत समय पर खाए गए फल बढ़ा न दें आपका मोटापा, जानें फल खाने का क्या है सही समय

गलत समय पर खाए गए फल बढ़ा न दें आपका मोटापा, जानें फल खाने का क्या है सही समय

अगर आप भी लंच या डिनर के साथ परोसी जाने वाली सलाद की प्लेट में सब्जियों के साथ फलों को भी शामिल करती हैं तो दोबारा ऐसी गलती करने से पहले एक बार और जरूर सोच लें। जी हां क्या आप जानते हैं भोजन करने के साथ या फिर तुरंत बाद फलों का सेवन करने से बचना चाहिए? तो फिर अच्छी सेहत के लिए आखिर क्या होना चाहिए फलों का सेवन करने का सही समय, यह सवाल आपके मन में आना लाजमी है। आइए जानते हैं क्या है इसका सही जवाब और क्यों नहीं करना चाहिए भोजन के साथ फलों का सेवन।

क्यों नहीं करना चाहिए भोजन के साथ फलों का सेवन
दरअसल, भोजन के साथ फलों का सेवन करने से हमारे शरीर को सिर्फ एक्स्ट्रा कैलोरी ही प्राप्त होती है। ऐसा इसलिए क्योंकि भारी भोजन के साथ फलों का सेवन करने उसमें मौजूद विटामिन्स, मिनरल्स और एंटीऑक्सिडेंट्स भोजन में मौजूद काब्र्स और फैट के साथ अच्छे से डाइजेस्ट नहीं हो पाते हैं, जबकि फलों में मौजूद कैलोरीज शरीर में फैट बनकर जमा होने लगती है। ऐसा करने से आपको फलों में मौजूद पोषक तत्व नहीं मिलते बल्कि शरीर को सिर्फ एक्स्ट्रा कैलोरी ही मिलती है। इसका सीधा मतलब यह है कि ऐसा करने से आप अनजाने में मोटापे को न्योता दे रहे होते हैं।

फल खाने का सही समय
एक्सपट्र्स की मानें तो फल खाने का सबसे सही समय और तरीका है कि उन्हें स्नैक के रूप में खाया जाए। इसके लिए आप ब्रेकफास्ट के बाद या शाम को स्नैक टाइम का चुनाव कर सकती है। ध्यान रखें कि जब कभी आप फलों का सेवन करें तो उनके साथ ढेर सारी बाकी अन्य चीजों का सेवन करने की गलती न करें। इतना ही नहीं फलों का सेवन करने के बाद भी कुछ घंटों तक कुछ भी हैवी न खाएं।

ट्रेंडिंग वीडियो