scriptदेशभर में फैला पश्चिम बंगाल का आक्रोश का लहर, 5 लाख डॉक्टर आज कर रहे हड़ताल | Doctors go on strike today only emergency services are available in CG | Patrika News

देशभर में फैला पश्चिम बंगाल का आक्रोश का लहर, 5 लाख डॉक्टर आज कर रहे हड़ताल

locationरायपुरPublished: Jun 17, 2019 12:20:49 pm

Submitted by:

Akanksha Agrawal

पश्चिम बंगाल में दो जूनियर डॉक्टरों के साथ मारपीट की घटना के बाद देश के सभी डॉक्टर आक्रोशित हैं। देशभर के डाक्टर्स पश्चिम बंगाल के डॉक्टरों के समर्थन में एक साथ खड़े हैं। इसलिए आज करीब 5 लाख डॉक्टर्स एक साथ हड़ताल पर हैं।

doctors

देशभर में फैला पश्चिम बंगाल का आक्रोश का लहर, 5 लाख डॉक्टर आज कर रहे हड़ताल

रायपुर. बंगाल में दो जूनियर डॉक्टरों से हुई मारपीट की घटना के बाद पूरे देश के डॉक्टर आक्रोश में हैं। इंडियन मेडिकल एसोसिएशन (Indian Medical Association) ने 17 जून को देशभर में काम बंद कर हड़ताल (doctor strike) का ऐलान किया है। इसके तहत सोमवार को छत्तीसगढ़ (Chhattisgarh) के अस्पतालों में भी ओपीडी (OPD) और सामान्य सेवाएं बंद रहेंगी। मिली जानकारी के अनुसार हड़ताल में 18000 दिल्ली मेडिकल एसोसिएशन से जुड़े डॉक्टरों के साथ-साथ एम्स के डॉक्टर भी शामिल है।

यह भी पढ़ें

इस पहाड़ी पर हुआ था भगवान गणेश और परशुराम के बीच भयानक युद्ध, आज भी मिलते हैं निशान

हड़ताल के कारण रायपुर एम्स के मरीजों के साथ-साथ राज्य के अन्य अस्पतालों में भी मरीजों को काफी परेशानी का सामना करना पडेग़ा। डॉक्टरों से पिटाई के विरोध में पश्चिम बंगाल के 700 डॉक्टरों ने इस्तीफा दे दिया है। जिसके बाद छत्तीसगढ़, गुजरात और राजस्थान जैसे राज्यों में डॉक्टर प्रदर्शन और हड़ताल पर जा रहे हैं।

ट्रेंडिंग वीडियो