scriptबप्पा की आरती कर लौट रहा था 10 साल का मासूम, तभी सामना हो गया 8-10 कुत्तों से, फिर.. | Dog bite of 10 years child in raipur | Patrika News

बप्पा की आरती कर लौट रहा था 10 साल का मासूम, तभी सामना हो गया 8-10 कुत्तों से, फिर..

locationरायपुरPublished: Sep 18, 2018 01:43:46 pm

जहां उसपर एक साथ लगभग 8-10 कुत्तों ने हमला कर दिया।

Chhattisgarh

बप्पा की आरती कर लौट रहा था 10 साल का मासूम, तभी सामना हो गया 8-10 कुत्तों से, फिर..

रायपुर. राजधानी में आवारा कुत्तों का आतंक थमने का नाम ही नहीं ले रहा है। देर शाम अंधेरा होने के बाद टैगोर नगर निवासी 10 वर्षीय शुभ दुबे गणेश पंडाल में आरती में शामिल होने गया था, जहां उसपर एक साथ लगभग 8-10 कुत्तों ने हमला कर दिया।
मौजूद लोगों ने बताया, कि इनमें से एक कुत्ता पागल था, जो कि आए दिन लोगों को घायल करता रहता है। इनके काटने की भयावहता बच्चे के जख्मों से देखी जा सकती है, उसे 20 से अधिक जगहों पर जख्म आए हैं। जिस पर उसे तुरंत नजदीकी अस्पताल में ले जाकर मरहम पट्टी के साथ एंटीरेबीज का इंजेक्शन लगवाया गया। वहीं, निगम के स्वास्थ्य अधिकारी डॉक्टर बीके मिश्रा सूचना मिलने के बाद भी सुबह क्षेत्र विशेष में जाकर अभियान चलाने की बात कह रहे हैं।

राजधानी में यह पहला मामला नहीं

Chhattisgarh Dog bite
अस्पतालों के आंकड़े बताते हैं, कि शहर से रोजाना 8-10 नए डॉग बाइट के मरीज आते हैं, वहीं 20-25 पुराने मरीज भी रोजाना अस्पतालों में देखने को मिलते हैं। इसके बावजूद निगम अमला इन पर नियंत्रण करने में नाकाम दिखाई दे रहा है। दो वर्षों पूर्व निगम के अधिकारियों की तरफ से टैगोर नगर में ही आवारा कुत्तों को पकड़कर रखने के लिए अलग से जगह निर्धारित करने की बात कही गई थी, जिस पर अब तक एक कदम भी उनकी ओर से नहीं बढ़ाया गया है। ऐसे में राजधानी में आए दिन लोग इनकी हैवानियत का शिकार हो रहे हैं और जिम्मेदार हाथ पर हाथ धरे बैठे हैं। डॉ. भीमराव आंबेडकर के आंकड़े बताते हैं, कि यहां रोजाना 8-10 नए मरीज डॉग बाइट के इलाज के लिए आते हैं। वहीं जिला अस्पतालों में भी सही हाल हैं।

कल से चलाया जाएगा अभियान
इस मामले की सूचना मिली है, कल हमारी टीम जाकर विशेष अभियान चलाएगी। हमारे पास पर्याप्त मात्रा में कर्मी और संसाधन हैं। इनमें ऐसे लोग भी शामिल हैं, जो कि पागल कुत्तों को भी पकडऩे में सक्षम हैं।
डॉ. बी.के. मिश्रा, स्वास्थ्य अधिकारी, नगर निगम

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो