scriptशिव पूजा के दौरान भूलकर भी नहीं करने चाहिए 10 काम, वरना हो सकता है भारी नुकसान | Dont do these during Shiv Puja, 10 points Chhattisgarh | Patrika News

शिव पूजा के दौरान भूलकर भी नहीं करने चाहिए 10 काम, वरना हो सकता है भारी नुकसान

locationरायपुरPublished: Apr 21, 2019 06:06:50 pm

Submitted by:

Bhawna Chaudhary

अगर पूजा अर्चना में कोई भूल हो जाये तो भगवान रुष्ट हो जाते है। इसलिए पूजा अर्चना में कुछ सावधानी रखना बहुत जरुरी होता है।

shiv puja

शिव पूजा के दौरान भूलकर भी नहीं करने चाहिए 10 काम, वरना हो सकता है भारी नुकसान

रायपुर. हिन्दू धर्म में सोमवार के दिन भगवान शिव की पूजा का अधिक महत्त्व है। मान्यता है की इस दिन भोलेनाथ की पूजा करने से सारी मनोकामनाएं पूरी हो जाती है। इस दिन भोलेनाथ की पूजा के साथ-साथ व्रत भी किया जाता है। विशेष तौर पर अगर कोई दंपति मंदिर जाकर पूजा अर्चना करे तो उनका वैवाहिक जीवन सुखमय हो जाता है। लेकिन अगर पूजा अर्चना में कोई भूल हो जाये तो भगवान रुष्ट हो जाते है। इसलिए पूजा अर्चना में कुछ सावधानी रखना बहुत जरुरी होता है।

इन बातों का रखें विशेष ध्यान

1. शिव पूजा के दौरान वस्त्रों पर विशेष ध्यान दिया जाता है। शास्त्रों के मुताबिक पूजा के दौरान हरे रंग के कपड़े पहना बहुत ही शुभ माना जाता है।

2. सोमवार के दिन काले कपड़े भूलकर भी नहीं पहना चाहिए। मान्यता है की भगवान शिव को काले रंग के कपड़े पसंद नहीं है। पूजा के दौरान हरा, लाल, सफेद, केसरिया या पीला रंग का वस्त्र ही धारण करना चाहिए।

3. साथ ही इन बातों का ध्यान रखे की कपड़े साफ हो क्योकि ऐसे कपड़े साफ होने के साथ आरामदायक होते है। पूजा में ऐसे कपड़े पहनने से व्यक्ति का ध्यान नहीं भटकता। मान्यता है की पुरुषों को पूजा के दौरान धोती पहनना शुभ माना जाता है।

4. शिवजी को सफेद रंग के फूल पसंद होते है लेकिन मान्यता है की केतकी सफेद होने के बावजूद शिव पूजा में प्रयोग नहीं होते। वहीं भगवान शिव को शंक से जल अर्पित करने का विधान भी नहीं है।

5. भगवान शिव की पूजा में तुलसी का प्रयोग भी वर्जित माना गया है। साथ ही पूजा में तिल का उपयोग भी नहीं करना चाहिए।

6. शिव पूजा में इस बात का ध्यान रखे की चावल खंडित न हो यानि टूटे हुए नहीं होनी चाहिए।

7. शिव पूजा में नारियल चढ़ा सकते है लेकिन नारियल का पानी नहीं चढ़ाना वर्जित है।

8. शिव पूजा में हल्दी और कुमकुम का प्रयोग नहीं किया जाता।

9. भगवांन शिव को बासी और मुरझाए हुए फूल नहीं चढ़ाने चाइये।

10. सोमवार को सुबह उठकर स्नान करके भगवान शंकर के साथ माता पार्वती और नंदी को गंगाजल या पवित्र जल चढ़ाएं।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो