सूत्रों के मुताबिक आरोपियों का नशे के कारोबार से संबंध होने का पता चला है। हालांकि पुलिस मामले ज्यादा बोलने से बच रही है। वीडियो बनाने वालों को पुलिस पकड़ नहीं पाई है। उल्लेखनीय है कि रविवार-सोमवार की रात राहुल तांडी को धोखे से बोरियाखुद आरडीए कॉलोनी ले जाकर जुबेर अली और उसके भाई ने मिलकर उसकी बेरहमी से हत्या कर दी थी।
राहुल की मौत हो जाने के बाद भी आरोपियों का गुस्सा शांत नहीं हुआ। फिर मृतक के शव पर चाकू से कई बार वार किए गए। और इस घटना का आरोपियों ने वीडियो भी बनाया। वीडियो में शव पर चाकू चलाने वाला मुख्य आरोपी है। बाकी उसके साथी हैं। वीडियो बनाने वालों को पुलिस अब तक पड़ नहीं पाई है।
घंटों चलता उत्पात
राहुल की हत्या के बाद आरोपियों ने उसके शव से घंटों अमानवीय हरकत किया। पहले आरोपियों ने घेरकर उसकी हत्या की। इसके बाद उसके शव को दो घंटे से ज्यादा चाकू से गोदते रहे और वीडियो बनाकर अपने साथियों को शेयर करते रहे। टिकरापारा पुलिस सूचना मिलने के बावजूद काफी देर बाद पहुंची। तब तक आरोपी फरार हो चुके थे।
और भी हैं आरोपी
हत्या करने के बाद शव को चाकू से गोदते हुए आरोपी का वीडियो वायरल होने के बाद टिकरापारा पुलिस के दावों की पोल खुलती जा रही है। प्रारंभ में पुलिस ने मृतक को नाबालिग बताया था। इसके बाद चाकू मारने वाले मुख्य आरोपी का नाबालिग बताया गया।
घटना में केवल दो भाइयों की संलिप्तता बताई थी, जबकि वीडियो बनाने वाले और भी कई लोग थे। जिनकी गिरफ्तारी नहीं हो पाई है। सूत्रों के मुताबिक घटना में नशे का गोरखधंधा करने वाले भी शामिल हैं। हत्या के बाद शव पर लगातार चाकू से वार करने वाला नशे में धुत था। उसे चलने-फिरने का भी होश नहीं था।
इलाके में नशे का बड़ा कारोबार
संजय नगर, बोरियाखुर्द, नेहरू नगर में गांजा, नशे वाली कफ सिरप और नशीली गोलियों का बड़ा कारोबार है। आजाद चौक पुलिस ने सोमवार को चार युवकों को कफ सिरप और नशे की गोलियां बेचते हुए पकड़ा था। इनमें से तीन टिकरापारा के रहने वाले हैं। सूत्रों के मुताबिक आरोपी का नशे के कारोबारियों से संबंध हैं। कुछ माह पहले विधानसभा इलाके हिस्ट्रीशीटर ने अपने साथियों के साथ मिलकर कॉलोनी हत्या की कोशिश की थी। उस दौरान भी मादक पदार्थों की बिक्री के पैसों को लेकर विवाद होने का खुलासा हुआ था।
युवक की मौत के बाद आरोपी चाकू से वार किया है। आरोपी नशे में नहीं था। मामले दोनों भाई ही आरोपी है। अन्य आरोपी नहीं है।
-संजीव मिश्रा, टीआई, टिकरापारा, रायपुर