scriptनशे में धुत पति ने पत्नी को जिंदा जलाया, हालात गंभीर | Drunken husband burns his wife alive | Patrika News

नशे में धुत पति ने पत्नी को जिंदा जलाया, हालात गंभीर

locationरायपुरPublished: Dec 14, 2020 11:31:22 pm

Submitted by:

Karunakant Chaubey

कैलाशपुरी निवासी ३० वर्षीया कुंती गुप्ता की रामराज गुप्ता के साथ करीब साल भर पहले शादी हुई थी। कुंती रामराज की दूसरी पत्नी है। सोमवार की रात करीब ७.३० बजे दोनों ने शराब पीया। इसके बाद किसी बात को लेकर दोनों के बीच विवाद हो गया।

नशे में धुत पति ने पत्नी को जिंदा जलाया, हालात गंभीर

नशे में धुत पति ने पत्नी को जिंदा जलाया, हालात गंभीर

रायपुर. कोतवाली इलाके में एक व्यक्ति ने नशे में धुत होकर अपनी पत्नी को जिंदा जला दिया। इससे वह बुरी तरह झुलस गई। उसे गंभीर अवस्था में अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने पति को हिरासत में लिया है।

पुलिस के मुताबिक कैलाशपुरी निवासी ३० वर्षीया कुंती गुप्ता की रामराज गुप्ता के साथ करीब साल भर पहले शादी हुई थी। कुंती रामराज की दूसरी पत्नी है। सोमवार की रात करीब ७.३० बजे दोनों ने शराब पीया। इसके बाद किसी बात को लेकर दोनों के बीच विवाद हो गया।

नशे में होने के कारण विवाद और बढ़ गया। गुस्से में आकर उसने कुंती के ऊपर मिट्टी तेल छिड़क कर आग लगा दिया। आग लगने से महिला चीखने लगी। इसकी जानकारी होने पर परिवार के अन्य लोग पहुंचे और महिला के शरीर से आग को बुझाया। इसके बाद पुलिस को सूचना दी।

मौके पर डॉयल 112 की टीम पहुंची। आग से करीब 30 फीसदी झुलस चुकी महिला को अस्पताल पहुंचाया गया। आरोपी रामराज भागने की कोशिश कर रहा था, जिसे मोहल्ले वालों ने पकड़ा। इसके बाद पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया है।

ट्रेंडिंग वीडियो