scriptक्रोध से सिंह राशि वालों के बिगड़ सकते हैं काम, रखें शांति | Due to anger, lions of zodiac sign can spoil their work, keep peace | Patrika News

क्रोध से सिंह राशि वालों के बिगड़ सकते हैं काम, रखें शांति

locationरायपुरPublished: Jun 21, 2020 07:12:30 pm

Submitted by:

bhemendra yadav

समय की अनुकूलता से खुश होंगे। आगामी कार्य को गुप्त रखे यदि पहले से सब को बता दिया तो कार्य होने में संदेह रहेगा…

क्रोध से सिंह राशि वालों के बिगड़ सकते हैं काम, रखें शांति

क्रोध से सिंह राशि वालों के बिगड़ सकते हैं काम, रखें शांति

मेष – समय की अनुकूलता से खुश होंगे। आगामी कार्य को गुप्त रखे यदि पहले से सब को बता दिया तो कार्य होने में संदेह रहेगा। आजीविका में नवीन प्रस्ताव मिल सकते है।

वृषभ – कार्यक्षेत्र में कर्मचारियों की लापरवाही से परेशान रहेंगे। विपरीत परिस्थितियों का सफलता से सामना करें। आर्थिक स्थिति में प्रगति की संभावना बम रही है। मित्रो से अनबन हो सकती हैं।
मिथुन – आप की दिनचर्या में बदलाव लाना होगा। समय पर काम करें। व्यापार में आज निर्णय बहुत शांति से विचार करके करना ही शुभ है। अचानक धन की प्राप्ति के योग बन रहे हैं।
कर्क – आप जल्द बाजी में आर्थिक नुकसान कर बैठेगे। परिजनों के स्वास्थ्य की ओर ध्यान दें। व्यापार में रुका धन मिलेगा। धर्म के कार्यों में रुचि आपके मनोबल में वृद्धि कर सकती है।
सिंह – क्रोध न करे। आज लेन देन कतई न करे। व्यापार में नए अनुबंध अभी स्थगित करे। अजनबियों पर विश्वास न करें। राजनितक व्यक्तियों से संबंध बढ़ेंगे एवं सहयोग मिलेगा।

कन्या – अपने व्यवहार को दुरस्त करे। विद्यार्थि वर्ग को प्रतियोगिता में सफलता मिलेगी। व्यापार अच्छा चलेगा। योजनाएं फलीभूत होंगी। मित्रों में आपका वर्चस्व बढ़ेगा।
तुला – आज आजीविका में नवीन प्रस्ताव मिलेंगे। जो लाभकारी सिद्ध होंगे समाज में प्रसिद्धि के कारण सम्मान बढ़ेगा। परिवार की समस्याओं को अनदेखा न करें।

वृश्चिक – क्रोध न करें। व्यापारिक कार्य पद्धति में विश्वसनीयता बनाए रखें। सकारात्मक विचारों के कारण प्रगति के योग आएंगे। संतान से मदद मिलेगी। भूमि सम्बंधित मामलो में विजय होगी।
धनु – कार्य शेली से प्रभावित हो अधिकारी आपकी प्रशंसा करेंगे। यात्रा शुभ होगी। किसी को भी उधार पैसे न दे। क्रोध पर संयम रखें। व्यसनों पर काबू रखते हुए कार्य करना चाहिए।

मकर –कम समय में काम को पूरा करें। बुद्धि एवं तर्क से कार्य में सफलता के योग बनेंगे। व्यापार लाभप्रद रहेगा। दांपत्य जीवन सुखद रहेगा। कर्म के प्रति पूर्ण समर्पण व उत्साह रखें।
कुम्भ – आप अपने स्वास्थ के प्रति बहूत लापरवाह है। रोजगार के क्षेत्र में उन्नति होगी। सार्वजनिक कार्योंं में समय व्यतीत होगा। संतान की ओर से शुभ समाचार मिलेंगे।

मीन – आप का उत्तम मनोबल आपकी सभी समस्याओं को हल कर देगा। प्रतिष्ठित जनों से मेलजोल बढ़ेगा। व्यापार में नए प्रस्ताव मिलेंगे जो आप के हित में रहेगे।

ट्रेंडिंग वीडियो