रायपुर

छत्तीसगढ़ में महसूस किए गए भूकंप के हल्के झटके, घरों से बाहर निकले लोग

छत्तीसगढ़ में गुरुवार दोपहर भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं। भूकंप के झटके बिलासपुर के मरवाही, कोरिया, चिरमिरी और मनेंद्रगढ़ के कई हिस्से में महसूस किए गए हैं।

रायपुरFeb 21, 2019 / 03:10 pm

Ashish Gupta

earthquake

रायपुर. छत्तीसगढ़ में गुरुवार दोपहर भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं। भूकंप के झटके बिलासपुर के मरवाही, कोरिया, चिरमिरी और मनेंद्रगढ़ के कई हिस्से में महसूस किए गए हैं। यह भूकंप के झटके दोपहर करीब 1 बजे महसूस किए गए हैं।
हालांकि इसकी तीव्रता बहुत अधिक नहीं थी। यह काफी कम तीव्रता का भूकंप है, लिहाजा किसी भी तरह के नुकसान की खबर सामने नहीं आई है। भूकंप का केंद्र क्या था इस बारे में अभी जानकारी नहीं मिल पाई है। भूगर्भ विभाग के विशेषज्ञ इसकी जानकारी जुटा रहे हैं।
लोगों के अनुसार दोपहर बाद करीब एक बजकर 5 मिनट पर भूकंप के झटके महसूस किए गए। ये झटके कुछ सेकंड के लिए ही महसूस किया गया। भूकंप के झटके महसूस करने के बाद लोग अपने घरों से बाहर निकल कर सड़कों पर आ गए।
लोगों ने बताया कि पहले पल तो भूकंप समझ ही नहीं आया, लेकिन जैसे ही कुछ देर के लिए कंपन महसूस हुए, तो पता चला कि की ये भूकंप के झटके हैं।
Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.