रायपुरPublished: Jan 24, 2023 05:41:10 pm
Sakshi Dewangan
वंदे मातरम मित्र मंडल के पदाधिकारियों ने यह जानकारी सोमवार को देर सायं पत्रिका कार्यालय में संवाद कार्यक्रम में दी। उन्होंने बताया कि हिन्दू समाज को एक सूत्र में पिरोने का प्रयास जारी है।
वंदे मातरम मित्र मंडल के संयोजक महेन्द्र जैन ने कहा कि सामाजिक उत्थान के लिए समरसता जरूरी है। आज समाज के उन वर्गों को आगे लाने की जरूरत है जो पीछे रह गए हैं। ऐसे लोगों को मुख्य धारा में लाकर साथ में रखना और उन्हें सम्मान देना जरूरी है। इसी उद्देश्य को लेकर वंदे मातरम मित्र मंडल बिलासपुर का गठन 14 अगस्त,2021 को किया गया। 6 नवम्बर, 2021 को अपने पहले कार्यक्रम में वार्ड नम्बर-24 में 30 महिला-पुरुष सफाईकर्मियों का सम्मान किया गया। हेमूनगर में सफाईकर्मियों के हाथ का बना नाश्ता व भोजन ग्रहण कर उनका सम्मान किया गया।