script

दुर्गा कॉलेज के वार्षिकोत्सव का दूसरा दिन सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के रंग में रंगा

locationरायपुरPublished: Feb 20, 2020 06:09:40 pm

Submitted by:

Yagya Singh Thakur

नोरोग की आशंका बढ़ सकती है। मोबाइल पर बात करते हुए गाड़ी चलाने के हादसे बढ़ते जा रहे हैं। पति-पत्नी में विवाद का एक कारण ये भी है। इसके अलावा चित्रांगी एंड ग्रुप ने मराठी डांस और हरिहर सिंह ग्रुप ने सिख मार्शल आर्ट पेश किया।

दुर्गा कॉलेज के वार्षिकोत्सव का दूसरा दिन सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के रंग में रंगा

दुर्गा कॉलेज के वार्षिकोत्सव का दूसरा दिन सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के रंग में रंगा

रायपुर . दुर्गा कॉलेज में वार्षिकोत्सव का आयोजन किया गया। बधाई हो ग्रुप ने मोबाइल रेडिएशन पर नृत्य नाटिका प्रस्तुत की। इसमें बताया गया कि लोग मोबाइल के आदी हो रहे हैं। इसका सेहत पर बुरा असर पड़ रहा है। बच्चे चिड़चिड़े हो रहे हैं। लोग तो देर रात भी मोबाइल पर वक्त बिताते हैं। इससे वे बीमारियों को आमंत्रण देते हैं। रात के अंधेरे में लगातार मोबाइल की रोशनी आंखों के लिए खतरा है। दिन में बार-बार नोटिफिकेशन चेक करते रहने से एकाग्रता भंग होती है। कार्यक्षमता प्रभावित होती है। म
नोरोग की आशंका बढ़ सकती है। मोबाइल पर बात करते हुए गाड़ी चलाने के हादसे बढ़ते जा रहे हैं। पति-पत्नी में विवाद का एक कारण ये भी है। इसके अलावा चित्रांगी एंड ग्रुप ने मराठी डांस और हरिहर सिंह ग्रुप ने सिख मार्शल आर्ट पेश किया। इस दो दिवसीय कार्यक्रम के दूसरे दिन बुधवार को विद्यार्थियों ने सिंगिंग, डांसिंग और नाट्य प्रस्तुति से दर्शकों का दिल जीता। कार्यक्रम के दौरान भावना एंड ग्रुप के द्वारा छत्तीसगढ़ी फोक डांस की प्रस्तुति दी गई। डीजे के धुन में छत्तीसगढ़ी गानों में छात्र-छात्राओं ने पूरे जोश के साथ डांस किया।
उनके द्वारा किए गए बेहतरीय परफार्मेंस को देखकर दर्शक तालियां बजाने पर मजबूर हो गए। कार्यक्रम में मौजूद सैकड़ों की संख्या में कॉलेज स्टूडेंट्स भी गाने पर जमकर थिरके। कार्यक्रम का संचालन एनएसएस प्रभार सुनीता चंसोरिया ने किया।

ट्रेंडिंग वीडियो