scriptBJP की जीत पर रमन सिंह का भूपेश पर तंज, कहा – जनता ने 5 महीने में ही सरकार को नकार दिया | Election results 2019 BJP Congress Raman Singh CM Bhupesh Baghel | Patrika News

BJP की जीत पर रमन सिंह का भूपेश पर तंज, कहा – जनता ने 5 महीने में ही सरकार को नकार दिया

locationरायपुरPublished: May 23, 2019 07:17:00 pm

Submitted by:

Ashish Gupta

लोकसभा चुनाव 2019 (Chhattisgarh Lok Sabha Elections Result 2019) के नतीजों में भारतीय जनता पार्टी को मिली ऐतिहासिक जीत पर पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री रमन सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में यह भारत की जीत है, भारत के जनता की जीत है।

lok sabha election results

BJP की जीत पर रमन सिंह का भूपेश पर तंज, कहा – जनता ने 5 महीने में ही सरकार को नकार दिया

रायपुर. लोकसभा चुनाव 2019 (Chhattisgarh Lok Sabha Elections Result 2019) के नतीजों में भारतीय जनता पार्टी (BJP) को मिली ऐतिहासिक जीत पर पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री रमन सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में यह भारत की जीत है, भारत के जनता की जीत है।
प्रदेश में भी भाजपा के शानदार प्रदर्शन को लेकर रमन सिंह ने छत्तीसगढ़ प्रदेश की जनता को बधाई दी। साथ ही उन्होंने प्रदेश की कांग्रेस सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि राज्य की भूपेश बघेल (Bhupesh Baghel) की सरकार को मात्र 5 महीने में ही जनता ने नकार दिया है, प्रदेश में सरकार होने के चलते जीत स्वाभाविक कहने वाले भूपेश को जनता ने सिरे से खारिज कर दिया है।
पूर्व मुख्यमंत्री रमन सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने 5 वर्षों के कार्यकाल में देश की आम जनता के हित में जो काम किए हैं वह अभूतपूर्व हैं। मोदी के नेतृत्व में देश का मान सम्मान सारी दुनिया में बढ़ा है। उन्होंने कहा कि एग्जिट पोल से ही यह संकेत मिल गए थे कि छत्तीसगढ़ सहित देश की जनता ने मोदी के नेतृत्व में स्वाभिमानी सरकार चुनी है। छत्तीसगढ़ के संदर्भ में हमने यह विश्वास व्यक्त किया था की राज्य की जनता एग्जिट पोल से भी बेहतर समर्थन दे चुकी है और परिणाम आने पर यह बात सत्य साबित हुई है।
रमन सिंह (Raman Singh) ने भाजपा पर विश्वास करने के लिए छत्तीसगढ़ सहित समस्त देशवासियों को धन्यवाद देते हुए विश्वास दिलाया है कि भाजपा के नेतृत्व वाली एनडीए सरकार अपने दूसरे कार्यकाल में संपूर्ण विकास के लिए काम करेगी और भारत को विश्व में शीर्ष शक्ति के रूप में स्थापित करने के बाद अब भारत का उद्देश्य विश्व की सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनने का होगा जिससे हमारे देश के जन-जन का विकास होगा।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो