scriptदंतैल के उत्पात से रबी फसल को नुकसान, दहशत कायम | Elephant caused damage to crop, panic among people | Patrika News

दंतैल के उत्पात से रबी फसल को नुकसान, दहशत कायम

locationरायपुरPublished: Apr 02, 2020 08:35:22 pm

Submitted by:

ramdayal sao

उत्पाती दंतैल के कारण पिछले कई दिनों से गांव के लोगों में दहशत है।

दंतैल के उत्पात से रबी फसल को नुकसान, दहशत कायम

दंतैल के उत्पात से रबी फसल को नुकसान, दहशत कायम

raipur/ महासमुंद. उत्पाती दंतैल के कारण पिछले कई दिनों से गांव के लोगों में दहशत है। मंगलवार की रात रायतुम के पास रवान गांव में दंतैल ने काफी उत्पात मचाया। इससे रबी फसल को नुकसान हुआ है।
मिली जानकारी के अनुसार दंतैल ने रवान गांव में किसान रमेश पिता पंचराम के 3 एकड़ रबी फसल को नुकसान पहुंचाया। इसकी जानकारी वन विभाग को दी गई। इसके बाद वन विभाग की टीम यहां पहुंची। प्रभावित फसलों का जायजा लिया। ज्ञात हो कि हाथियों के समूह से यह दंतैल अलग घूम रहा है। अभी 22 हाथी बलौदाबाजार जिले के मुरुमडीह में विचरण कर रहे हैं। हाथी भगाओ, फसल बचाओ समिति के संयोजक राधेलाल सिन्हा ने बताया कि रायतुम के पास रवान गांव में दंतैल ने फसल को नुकसान पहुंचाया है। हाथियों के कारण लोगों को काफी नुकसान हो रहा है। उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री से मुलाकात करने योजना बनाई है, पर कोरोना के कारण जा नहीं पा रहे हैं।
तीन दल बनाए गए
हाथियों पर नजर रखने के लिए वन विभाग के कर्मचरियों को तीन दल में बांटा गया है। अब यह दल तीन अलग-अलग क्षेत्रों में कार्य करेगा। दल क्रमांक-1 कुकराडीह बंजर के चारों ओर के ग्रामों की गश्ती कर हाथियों के विचरण पर नजर रखेगा। वहीं दल क्रमांक-2 गुड़रूडीह, लहंगर, खड़सा, मोहकम, सेनकपाट के आस-पास के ग्रामों में गश्त करेगा। दल क्रमांक-3 केशलडीह, खिरसाली, सुकुलबाय के आस-पास के ग्रामों में गश्त कर रहा है।

ट्रेंडिंग वीडियो