जानकारी के मुताबिक सुबह 11:15 मिनट पर जैसे ही रायपुर से कोलकाता के लिए इंडिगो की फ्लाइट ने उड़ान भरी, कुछ ही मिनट बाद ही पायलट को विमान में तकनीकी खराबी महसूस हुई। इसके बाद पायलट ने तत्काल कंट्रोल रूम से संपर्क किया और विमान को वापस रायपुर एयरपोर्ट पर उतारने की अनुमति मांगी। फिर अनुमति मिलते ही तत्काल फ्लाइट को एयरपोर्ट पर सुरक्षित उतार लिया गया। हालांकि इस दौरान यात्रियों की जान सांसत में पड़ी रही। हालांकि कई जरूरी काम से कोलकाता जा रहे लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा।
इसके पहले भी बर्ड हिट से इमरजेंसी लैंडिंग बता दें कि इससे कुछ दिन पहले ही इंडिगो की फ्लाइट को बर्ड हिट के बाद इमरजेंसी लैंडिंग करानी पड़ी थी। रायपुर से हैदराबाद जा रही इंडिगो एयरलाइन नियमित फ्लाइट 6ई827 ने रायपुर एयरपोर्ट से जैसे ही उड़ान भरी, उसी समय एक पक्षी से टकरा गई, जिससे विमान का संतुलन बिगड़ गया था। स्थित की गंभीरता को देखते हुए पायलट ने तत्काल एटीसी से संपर्क किया, जिसके बाद इंडिगो फ्लाइट की रायपुर एयरपोर्ट पर ही इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई थी। उस वक्त विमान में करीब 170 यात्री सवार थे। इस फ्लाइट ने सुबह अपने नियत समय 9.10 बजे हैदराबाद के लिए उड़ान भरी थी। ज्ञात हो कि रायपुर एयरपोर्ट में हाल के दिनों इमरजेंसी लैंडिंग की घटनाएं काफी ज्यादा बढ़ गई हैं।