scriptछत्तीसगढ़ में भी अब चुभने लगी है गर्मी | Even in Chhattisgarh, the heat is getting stinged | Patrika News

छत्तीसगढ़ में भी अब चुभने लगी है गर्मी

locationरायपुरPublished: Mar 02, 2021 11:39:04 pm

Submitted by:

ramendra singh

चढ़ता पारा : सबसे अधिक तापमान 36.8 डिग्री राजनांदगांव में दर्ज
 

छत्तीसगढ़ में भी अब चुभने लगी है गर्मी

छत्तीसगढ़ में भी अब चुभने लगी है गर्मी

रायपुर. प्रदेश में अब गर्मी चुभने लगी है। तीन दिन पहले तापमान 38 डिग्री से अधिक था। फिलहाल एक-दो दिन में मामूली गिरावट आई है। मंगलवार को राजधानी में दिन का तापमान 35.4 डिग्री रहा, जबकि सबसे अधिक तापमान राजनांदगांव में 36.8 डिग्री दर्ज किया गया। यानी इन दिनों शहरों में दिन के तापमान में एक से डेढ़ डिग्री तक गिरावट आई है। बुधवार से फिर से अधिकतम तापमान में बढ़ोतरी होगी। मौसम विभाग के अनुसार प्रदेश में उत्तर से हवा आने के कारण न्यूनतम तापमान में दो दिन तक गिरावट रही। अब फिर से पुन: न्यूनतम तापमान में वृद्धि संभावित है। इस बीच प्रदेश में मौसम शुष्क रहने तथा आकाश मुख्यत: साफ रहने की संभावना है। मौसम विज्ञानी एचपी चंद्रा ने बताया कि प्रदेश में मौसम शुष्क रहा। रायपुर, बस्तर व दुर्ग संभाग में सामान्य से अधिक तथा सरगुजा संभाग में सामान्य रहे। बुधवार को राजधानी सहित प्रदेश में मौसम शुष्क रहने की संभावना है।

कहां कितना रहा तापमान

रायपुर – 35.4- 20.5
बिलासपुर- 34.2- 19.4

पेंड्रारोड – 31.7- 17.8
अंबिकापुर – 29.5- 15.6

जगदलपुर – 35.7- 19.1
दुर्ग – 36.6- 16.6

राजनांदगांव – 36.8- 18.0

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो