रायपुर . अगर आपको भी फूलों के साथ सेल्फी लेना हो तो गांधी उद्यान आए जहां एक हजार से अधिक अमेरिकी प्रजाति के लाल फूल (पिनसुटिया) मुख्य आकर्षण का केंद्र है। प्रकृति की ओर सोसायटी द्वारा तीन दिवसीय फल, फूल व सब्जियों की प्रदर्शनी की शुरुआत गांधी उद्यान में शनिवार से हुई। प्रदर्शनी में 45 से अधिक रंग-बिरंगे फूलों की प्रजातियां, मौसमी सब्जियों और विशेष फलों का संगम देखने को मिला। इसमें विशेष रूप से कट फ्लावर और 1000 पिनसुटिया फूलों ने लोगों को आकर्षित किया। वहीं बोनसाई की अलग-अलग प्रजातियों को देखकर लोग इसे जानने इच्छुक दिखे। साथ ही विशेष इंडोर प्लांट, एरीका पॉम, स्नेक प्लॉन्ट्स की भी प्रदर्शनी लगी हुई है। यहां आने वाले लोगों को गमलों और छतों में सब्जी लगाने की विधि बताने के साथ-साथ बागवानी के तरीके भी बताए गए। प्रदर्शनीय में दुर्ग, राजनांदगांव में होने वाली ड्रेगनफ्रूट की खेती की भी जानकारी लोगों को मिली।