scriptIPL के इस मैच में लगा था इतने लाख रुपए का सट्टा, चार आरोपी रंगे हाथों पकड़ाए | Exposed 50 lakhs rs satta by rajendra nagar police | Patrika News

IPL के इस मैच में लगा था इतने लाख रुपए का सट्टा, चार आरोपी रंगे हाथों पकड़ाए

locationरायपुरPublished: Apr 17, 2019 05:16:24 pm

मुखबिर की सूचना के बाद पुलिस ने चार आरोपी को रंगे हाथों दबोच लिया।

CG News

IPL के इस मैच में लगा था इतने लाख रुपए का सट्टा, चार आरोपी रंगे हाथों पकड़ाए

रायपुर. शहर के राजेन्द्र नगर इलाके में पुलिस ने आईपीएल मैच के दौरान सट्टा खिलाते हुए 4 आरोपी को दबोचा है। पुलिस ने इन आरोपियों के पास से 22 हजार 200 रुपए नगद और 9 नग मोबाइल जब्त किया है। बीती रात हुए पंजाब और राजस्थान के मैच में लाखों रुपए का दांव लगाया थ। मुखबिर की सूचना के बाद पुलिस ने चार आरोपी को रंगे हाथों दबोच लिया।

हर एक गेंद में चल रही थी बोली..

CG News
मिली जानकारी के अनुसार राजेन्द्र नगर पुलिस ने मुखबिर की सूचना के बाद हिमालयन हाईट्स में दबिश दी। यहां आईपीएल में सट्टा खिलाते लगभग 50 लाख रुपए की सट्टा-पट्टी के साथ 04 आरोपी गिरफ्तार किया। नगदी 22 हजार 200 और 9 नग मोबाइल जब्त किया है। आरोपी यहां हर एक बॉल से लेकर चौका, छक्का, विकेट होने पर लाखों रुपए का सट्टा लगा रहे थे। पुलिस ने बताया कि यहां हिमालयन हाईट्स के ब्लॉक नं. 02 मकान नंबर 404 एमआईजी 03 पर आरोपी भगवान दास पंजवानी और मनोज कुमार जैन क्रिकेट मैच का सट्टा संचालित करते हुए गिरफ्तार किया।
ये आरोपी गिरफ्तार
01. रवि दवखानी उम्र 28 वर्ष निवासी हिमालयन हाईट्स थाना न्यू राजेन्द्र नगर रायपुर।
02. सुमित रंगलानी उम्र 26 वर्ष निवासी हिमालयन हाईट्स थाना न्यू राजेन्द्र नगर रायपुर।
03. भगवान दास पंजवानी उम्र 45 वर्ष निवासी हिमालयन हाईट्स थाना न्यू राजेन्द्र नगर रायपुर।
04. मनोज कुमार जैन उम्र 40 वर्ष निवासी हिमायन हाईट्स थाना न्यू राजेन्द्र नगर रायपुर।
पहले भी हुए है खुलासे
राजधानी में एक नहीं बल्कि आधा दर्जन से अधिक आईपीएल मैच में सट्टा खिलाने के मामले सामने आ चुके हैं। पुलिस इन अपराधों पर लगाम लगाने के लिए लगातार कार्रवाई कर रही है, बावजूद आरोपियों में पुलिस का खौफ नजर नहीं आ रहा है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो