लव, सेक्स और धोखे की ये सच्ची दास्तान रायपुरा इलाके की है। कुछ समय पहले इसी इलाके की 26 वर्षीय युवती की दोस्ती फेसबुक पर यशवंत डहरे नामक एक युवक से हुई थी। कुछ दिनों में ही फेसबुक की यह दोस्ती प्यार में बदल गई। अक्सर दोनों घर से बाहर मिलने लगे। इसी दौरान यशवंत ने युवती से शारीरिक संबंध बनाने की मांग की।
युवती ने यशवंत की इस मांग को ठुकरा दिया। तब आरोपी ने युवती को शादी करने का झांसा दिया। शादी के झांसे में आकर युवती ने आरोपी की बात मान ली। इसके बाद यशवंत युवती के साथ होटल में शारीरिक संबंध बनाने लगा। जब भी युवती शादी के लिए पूछती तो वह टाल देता। कुछ दिन बाद जब युवती ने यशवंत पर शादी के लिए दबाव डाला। इस पर आरोपी यशवंत ने युवती से शादी करने से साफ़ करने से इनकार कर दिया।