scriptढोंगी बाबा बोला- मुझे प्रगट हुई है रिद्धि, फिर महिला को सम्मोहित कर किया घिनौना काम | Fake baba fraud with women | Patrika News

ढोंगी बाबा बोला- मुझे प्रगट हुई है रिद्धि, फिर महिला को सम्मोहित कर किया घिनौना काम

locationरायपुरPublished: Aug 02, 2017 12:18:00 pm

मंदिर में पूजा करने गई महिला ठगी का शिकार हो गई। एक व्यक्ति ने खुद को हर समस्या का समधानाकर्ता  और विद्वान बाबा बताकर झांसा दिया और बातों ही बातों में उसे सम्मोहित कर लिया।

Fake baba fraud with women

Fake baba fraud with women

रायपुर. मंदिर में पूजा करने गई महिला ठगी का शिकार हो गई। एक व्यक्ति ने खुद को हर समस्या का समधानाकर्ता और विद्वान बाबा बताकर झांसा दिया और बातों ही बातों में उसे सम्मोहित कर लिया। इसके बाद उसके करीब एक लाख रुपए के जेवर लेकर फरार हो गया। पीडि़ता की शिकायत पर पंडरी पुलिस ने केस दर्ज कर विवेचना में लिया है।


पुलिस के मुताबिक दलदल सिवनी निवासी माया अग्रवाल(55) सोमवार को घर से करीब सौ मीटर दूर मंदिर में पूजा करने गई थी। पूजा के बाद वह थोड़ी दूर स्थित पीपल के पेड़ पर जल चढ़ाकर लौट रहीं थी। इसी दौरान सुमीत फ्रेबीकेट के पास कथित बाबा पहुंचा। उसने महिला से पंडित दीनदयाल शर्मा का घर पूछा। महिला ने जानकारी होने से इनकार किया। इस पर उसने आश्चर्य व्यक्त करते हुए कहा कि इतने बड़े विद्वान को नहीं जानती हैं। इसी दौरान एक व्यक्ति पहुंचा, उसने कथित बाबा को प्रणाम किया और कहा कि गुरुदेव आप महान हैं। आपने मेरा जीवन बदल दिया। थोड़ी देर बाद तीसरा व्यक्ति भी पहुंचा। उसने भी उसे प्रणाम करते हुए उसको चमत्कारिक बताया और उसका महिमा मंडन करने लगा। 


यह सब सुनकर माया अग्रवाल कथित बाबा के बातों में आ गई और उसे अपने घर की समस्या बताई। बाबा ने महिला को झांसा दिया कि उनका पूजा-पाठ स्वीकार नहीं हो रहा है। इसकी वजह से समस्याएं हैं। इसे दूर करने के लिए उनके द्वारा पहने हुए सोने-चांदी के जेवर हैं। इनका शुद्धीकरण करने से समस्या दूर होगी। महिला उनकी बातों में आ गई। अपने हाथ की सोने की चूडि़यां और सोने का चेन उतारकर दे दिया। कथित बाबा ने इसे कागज की पुडि़या में रखकर अपने पॉकेट में रख लिया। थोड़ी देर पूजा-पाठ किया। इसके बाद पॉकेट से पुडि़या निकालकर महिला को दे दिया और इसे घर में जाकर खोलने के लिए कहा। महिला घर गई तो कागज की पुडि़या को खोला। इसमें जेवर के जगह तार की चूड़ी रखी थी। इसकी शिकायत उसने थाने में की। पुलिस ने अज्ञात बाबा और उसके साथियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। 

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो