रायपुरPublished: Dec 05, 2021 07:03:27 pm
CG Desk
चार माह पुलिस ने उक्त मामले में दो लोगों खिलाफ 420, 468 के तहत मामला दर्ज कर जेल भेज दिया था। आरोपियों के पास से सात लैपटाप, मोबाइल फोन और पहले से तैयार फर्जी प्रमाण पत्र जब्त किए थे।
रायपुर। पंडरी आरटीओ कार्यालय के पास चल रहे चाइस सेंटर में अवैध रूप से बनाए गए जन्म मृत्यु प्रमाण पत्रों को रद्द कर दिया गया है। तकरीबन चार माह पहले खुलासा हुआ था कि नगर निगम के नाम का फर्जी यूजर आईडी तैयार कर 75 जन्म प्रमाण पत्र और एक मृत्यु प्रमाण पत्र जारी किया गया था। उप संचालक, जिला योजना एवं सांख्यिकीय ने बताया कि जन्म व मृत्यु प्रमाण पत्र जो कि अवैधानिक रूप से बनाया गया है। नगर निगम के अलावा जिला चिकित्सालय के नाम का भी फर्जी यूजर आईडी तैयार कर जन्म प्रमाण पत्र कुल 02 बनाया गया है। उन्होंने बताया कि कुल 77 जन्म-मृत्यु प्रमाण पत्र जो कि अवैधानिक है, जिसे निरस्त किया जा चुका है।