scriptजॉब और गृहस्थी में टाइम मैनेजमेंट के लिए पूरे परिवार का होना चाहिए सपोर्ट | family should be support for time management in jobs and household | Patrika News

जॉब और गृहस्थी में टाइम मैनेजमेंट के लिए पूरे परिवार का होना चाहिए सपोर्ट

locationरायपुरPublished: Mar 12, 2018 04:16:23 pm

Submitted by:

Tabir Hussain

आज शहर की महिलाओं से जानने का प्रयास कि वे टाइम मैनेजमेंट, तनाव से निपटने और सफल दाम्पत्य जीवन जीने के लिए कैसी जीवनशैली अपना रही हैं।

cg news
ताबीर हुसैन@ रायपुर . सुबह जल्दी उठो, घर का काम करो, बच्चों को तैयार करो, खाना बनाकर नाश्ते के बाद पति व बच्चों के लिए टिफिन देना। लगभग यही रुटीन होती है कामकाजी महिलाओं की। इस बीच घर-परिवार और समाज में भी समय देना होता है। एेसे में खुद के लिए वक्त निकालना थोड़ा कठिन जरूर हो जाता है, बावजूद वे काम और जॉब में सामंजस्य बनाकर अपने लिए भी टाइम मैनेज कर लेती हैं। आज शहर की महिलाओं से जानने का प्रयास कि वे टाइम मैनेजमेंट, तनाव से निपटने और सफल दाम्पत्य जीवन जीने के लिए कैसी जीवनशैली अपना रही हैं।

हर दिन नया मैच
नीता डुमरे, डिस्ट्रिक्ट यूथ कोऑर्डिनेटर, नेहरू युवा केंद्र
नीता छग की पहली अंतरराष्ट्रीय हॉकी प्लेयर रह चुकी हैं। वे कहती हैं कि जिंदगी में हर दिन एक नया मैच होता है। गृहस्थी की गाड़ी बैलेंसिग चल सके इसके लिए टाइम को मैनेज करके चलना होता है। ये मैनेजमेंट ताउम्र काम आता है।
तनाव जरूरी
बिना तनाव या प्रेशर के कोई चीज नहीं चलती। साइकिल को आगे बढ़ाने के लिए भी पैडल मारना पड़ता है। इसलिए जीवन में तनाव जरूरी है।
थोड़ा लड़ लीजिए
सफल दाम्पत्य जीवन का यही राज है कि हंसते हुए, मुस्कुराते हुए थोड़ा लड़ लीजिए बस।

रिश्ते की नींव भरोसा ही है। थोड़ी नोंक-झोंक भी जरूरी है, ये लाइफ में फ्लेवर का काम करते हैं।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो