scriptFamous singer of Chhattisgarh Lata Khaparde passed away | छत्तीसगढ़ की सुप्रसिद्ध गायिका लता खापर्डे का निधन, मुख्यमंत्री ने ट्वीट कर शोक व्यक्त किया | Patrika News

छत्तीसगढ़ की सुप्रसिद्ध गायिका लता खापर्डे का निधन, मुख्यमंत्री ने ट्वीट कर शोक व्यक्त किया

locationरायपुरPublished: Sep 22, 2022 05:56:53 pm

Submitted by:

Abhinav Murthy

छत्तीसगढ़ ने फिर एक बहुप्रिय कलाकार को खोया। प्रदेश की सुप्रसिद्ध गायिका लता खापर्डे के बुधवार को निधन हो गया था। प्रदेश मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने गायिका लता खापर्डे के निधन पर शोक व्यक्त किया है।

lata_khaparde.jpg

छत्तीसगढ़ ने फिर एक और बहुप्रिया कलकार को खोया है। छत्तीसगढ़ की जानी-मानी हस्ती और गायिका लता खापर्डे के निधन से प्रदेश भर की जनता को धक्का लगा है। गुरुवार सुबह तकरीबन 11:00 बजे उनका अंतिम संस्कार राजनांदगांव में किया गया। लता खापर्डे ने फिल्म पीपली लाइव में आमिर खान के साथ अभिनय करके नाम कमाया था। बता दे की लता खापर्डे लोक संस्कृति से जुड़ी थी और गोदना सांस्कृतिक मंच में कार्यक्रम के दौरान गायिका की तबियत बुधवार दोपहर में खराब हुई। शाम उन्हें अचानक दिल का दौरा पड़ा। उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया, लेकिन इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। प्रदेश के मुख्यमंत्री ने भी ट्वीट कर गायिका के जाने का शोक व्यक्त किया है। सीएम ने कहा कि लता जी ने छत्तीसगढ़ी बोली और लोक संगीत के उत्थान के लिए जो किया, उसे कभी भुलाया नहीं जा सकेगा।

Copyright © 2023 Patrika Group. All Rights Reserved.