scriptकिसान अपना धान तक नहीं बेच पा रहे : प्रकाशमुनि | Farmers are not even able to sell their paddy: Prakashmuni | Patrika News

किसान अपना धान तक नहीं बेच पा रहे : प्रकाशमुनि

locationरायपुरPublished: Feb 12, 2020 12:41:51 am

Submitted by:

dharmendra ghidode

सिमगा. कबीर धर्म नगर दामाखेड़ा के विश्व प्रसिद्ध संत समागम मेला में पहुंचे श्रद्धालुओं को संबोधित करते हुए कहा कि आज प्रदेश के किसान हताश और परेशान हैं। डॉ. साहब की सरकार पहले किसानों का एक-एक दाना धान खरीदी करती थी।

किसान अपना धान तक नहीं बेच पा रहे : प्रकाशमुनि

किसान अपना धान तक नहीं बेच पा रहे : प्रकाशमुनि

सिमगा. कबीर धर्म नगर दामाखेड़ा के विश्व प्रसिद्ध संत समागम मेला में पहुंचे श्रद्धालुओं को संबोधित करते हुए कहा कि आज प्रदेश के किसान हताश और परेशान हैं। डॉ. साहब की सरकार पहले किसानों का एक-एक दाना धान खरीदी करती थी। वहीं भूपेश बघेल सरकार के एक साल के ही कार्यकाल में किसान अपना धान नहीं बेच पा रहे हैं। अब तक 50 प्रतिशत किसानों के धान की खरीदी नहीं हो पाई है। मैं भी एक किसान हूं, मेरा धान भी अभी तक नहीं बिक पाया है। उन्होंने मंच से ही मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से धान खरीदी का समय एक माह बढ़ाने का निवेदन किया। वहीं डॉ. रमन सिंह के कार्यकाल में कबीर धर्म नगर दामाखेड़ा का जो विकास हुआ है। उसके लिए डॉ रमन सिंह का आभार प्रकट किया।
वहीं प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री डां रमन सिंह ने अपना उद्बोधन साहेब बदंगी साहेब कहते हुए कहा कि पंथ श्री से वाणी से किसानों की पीड़ा उभरी है। संत ही ऐसे होते जो लोगों दुखी नहीं देख सकते हैं। सच्चे संत के वाणी से ही ऐसे शब्द निकल सकते हैं। वहीं मेले में उपस्थित देश-विदेश व प्रदेश के कोने-कोने से पहुंचे लाखों श्रद्धालुओं को सच्चा भक्त बताते हुए कहा कि इतने खराब मौसम में भी इतनी बड़ी तादाद में आप लोगों की उपस्थिति बताती है कि दृढ़ इच्छाशक्ति के चलते प्रकृति को भी अपना रुख बदलना पड़ता है। सच्चे भक्तों की परीक्षा में आप सभी पास हो गए हैं। आंधी-तूफान व तेज बारिश भी आप लोगों की गुरु भक्ति को नहीं डिगा पाया। मैंने जो कुछ भी कबीर धर्म नगर दामाखेड़ा के विकास में योगदान दिया है, वह मेरे लिए सौभाग्य की बात है। मैं कोई पद में रहूं या न रहूं मैं प्रतिवर्ष पंथ श्री के दर्शन हेतु कबीर धर्म नगर दामाखेड़ा आता रहूंगा।
वहीं क्षेत्रीय विधायक शिवरतन शर्मा ने कहा कि कबीर धर्म नगर दामाखेड़ा में देश विदेश व प्रदेश के कोने कोने से पहुंचे श्रद्धालुओं को बारिश व ठंड से जो परेशानी हुई है। उसके लिए क्षेत्र का जनप्रतिनिधि होने के नाते मैं सभी से क्षमा प्रार्थी हूं। मेरे विधानसभा क्षेत्र में कबीर पंथ का अंतरराष्ट्रीय मुख्यालय है। जो मेरे लिए गौरव की बात है। पंथ श्री की इच्छा थी कि तालाब का सौन्दर्यीकरण कबीर साहब के जीवन चरित्र पर हो उसके लिए मैंने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से राशि देने के लिए निवेदन किया था। उन्होंने इसी मंच से इस राशि प्रदान करने स्वीकृति दी थी। लेकिन एक वर्ष के बाद भी स्वीकृत राशि न मिलना बड़े दुर्भाग्य की बात है। हमारे कबीर पंथी भाईयों में इतनी ताकत है कि पंथ श्री के आदेशानुसार तालाब का सौन्दर्यीकरण करा सकते हैं। मेले मेंं सुरक्षा के मद्देनजर सिमगा थाना प्रभारी सीआर चंंद्रा अपने दल बल सहित तैनात है।
कार्यक्रम में प्रमुख रूप से ग्राम के पूर्व सरपंच कमलेश साहू, हेमसिंह चौहान, चंद्रमणी तिवारी, हेमंत साहू, देवराज देवागंन, हीरा साहू, मनोज चौबे सहित कबीरपंथी कार्यकर्ता उपस्थित थे।

ट्रेंडिंग वीडियो